कांवड़ 2024
- फोटो : अमर उजाला
बड़े डीजे और ऊंची कांवड़ के मापदंड को रजिस्टर में दर्ज कर रही पुलिस
दिल्ली देहरादून हाईवे पर बड़ी कावड़ पुलिस प्रशासन के लिए सिर दर्द बनती जा रही हैं। शनिवार को बड़ी कांवड़ में बाईपास पर आग लगने के बाद आइजी के निर्देश पर पुलिस ने मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास बड़े डीजे और ऊंची कांवड़ की वीडियो रिकार्डिंग शुरू कर दी है।
इसके अलावा कांवड़ के मापदंड़ की जानकारी देकर लाने वालेे का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। मोदीपुरम फ्लाईओवर की शुरुआत ही एक ऐसा प्वाइंट है, जहां से हापुड़, गाजियाबाद, अलीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुरुग्राम, आगरा, हाथरस, मथुरा की ओर जाने वाली कांवड़ गुजरती हैं। यहीं से पुलिस बड़ी कांवड़ व डीजे की निगरानी कर रही है।