कांवड़िए
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी से बुलंदशहर के तीन कांवड़िये बेहोश, एक ही हालत गंभीर
बिजनाैर में भीषण गर्मी के चलते बुलंदशहर निवासी तीन कांवड़िए बेहोश हो होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस तीनों कांवड़ियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात में भर्ती कराया। एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मंगलवार को भीषण गर्मी का प्रकोप कांवड़ियों के ऊपर हावी रहा। शाम के समय तीन कांवड़िये बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। कृष्ण कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बुकराशि बुलंदशहर, पुष्पेंद्र पुत्र नाथू सिंह निवासी गांव दहलीनपुरा बुलंदशहर, जय किशन पुत्र नाथू चतर मोहल्ला शांति नगर बुलंदशहर अपने साथियों के साथ जल लेकर आ रहे थे। थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर भावता के पास पुष्पेंद्र बेहोश होकर गिर गया पुलिस ने पुष्पेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि जयकिशन व कृष्ण कुमार को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।