फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2020: ऐसा करने से मिलता है लाभ, पूरी होती है जीवन की हर मनोकामना

Wed, 28 Oct 2020 03:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
शुभ शरद पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला
सालभर में आने वाली पूर्णिमाओं में शरद पूर्णिमा को सबसे खास माना जाता है। यह आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार 30 अक्तूबर शुक्रवार को शरद पूर्णिमा आ रही है। इस दिन श्रीहरि विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा करने से अच्छी सेहत के साथ ही सुख संपत्ति का लाभ मिलता है।

विज्ञापन

2 of 6
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की दीदार - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक शरद पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग में चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसेगा। धर्म आध्यात्म के साथ ही सेहत की दृष्टि से भी शरद पूर्णिमा को विशेष माना जाता है। वर्ष में एक बार शरद पूर्णिमा के दिन ही चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा की मध्यरात्रि में चंद्रमा की रोशनी में केसरिया दूध या खीर रखने के उपरांत इसका सेवन करने की परंपरा है। इस दूध या खीर के सेवन से मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

4 of 6
शरद पूर्णिमा 2018
शरद पूर्णिमा 30 को
30 अक्तूबर शाम पांच बजकर 46 मिनट से प्रारंभ होकर 31 अक्तूबर को रात आठ बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला
पूरी होती है हर मनोकामना
ज्योतिष वैज्ञानिक भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि इस दिन माता लक्ष्मी रात में धरती पर विचरण करती हैं। इस तिथि में रातभर जागकर श्रीहरि और लक्ष्मी की पूजा करने वाले की हर मनोकमना पूरी होती है। इसलिए इस तिथि को कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुरुषोत्तम पूर्णिमा और गुरुवार का संयोग - फोटो : अमर उजाला
आचार्य संजय त्रिपाठी ने बताया कि कई वर्षों के बाद यह संयोग आया है कि इस दिन दोपहर तक रेवती व मध्य रात्रि में अश्विनी नक्षत्र रहेगा। 27 योगों के अंतर्गत आने वाला वज्रयोग, वाणिज / विशिष्ट करण और मेष राशि का चंद्रमा रहेगा। ऐसे संयोग में आयु व आरोग्यता का लाभ मिलता है। प्रदोष और निशीथ में होने वाली आश्विन पूर्णिमा में शरद पूर्णिमा व कोजागर व्रत किया जाता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें