फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Trap: इन चेहरों की मासूमियत पर जो गया जाल में फंसा, दो महिला समेत सात गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे शिकार

Thu, 05 Sep 2024 11:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
हनीट्रेप में फंसाता था गैंग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की इन महिलाओं के चेहरों की मासूमियत पर मत जाइएगा, जिसने भी ये गलती करने की हिमाकत की वो इनके बिछाए जाल में फंस गया। ऐसा फंसा कि पिटाई तो हुई ही, साथ ही लाखों रुपये भी गैंग को देने पड़े। 

परतापुर थाना क्षेत्र का युवक गैंग की सदस्य का वीडियो कॉल पर चेहरा देखकर फिदा हो गया। होटल में कमरा बुक करके उसके साथ संबंध बनाए। इसी बीच गैंग के लोग होटल के बाहर पहुंच गए। युवक को गाड़ी में बिठाकर जमकर पिटाई की।

पत्नी और रिश्तेदार को फोन करके कहा कि 10 लाख रुपये नहीं दिए तो यह जेल जाएगा। युवक की तहरीर पर परतापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो महिलाओं और गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी रुहीना - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परतापुर थाना क्षेत्र के एक शादीशुदा युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। 

महिला ने किसी जरूरी काम से मिलने की बात कही। युवक ने उसका फोन काट दिया। कुछ समय बाद युवक ने महिला को कॉल करके पूछा कि उसका नंबर कहां से मिला है। 
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी शालू - फोटो : अमर उजाला
महिला ने बताया कि आपका नंबर मेरी सहेली रूहीना उर्फ सिमरन ने दिया है। फोन पर बात करते-करते दोनों दोस्ती की बात करने लगे। महिला ने अपना नाम शालू शर्मा बताया। तीन सितंबर की शाम छह वो युवक से मिलने के लिए मेरठ आ गई।

दिल्ली रोड रिठानी स्थित व्यू बैली होटल में दोनों ने कमरा लिया। युवक ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। होटल से बाहर आए तो शालू ने कहा कि यहां तो मेरे भइया, भाभी आ गए हैं। होटल के बाहर एक स्विफ्ट गाड़ी और बाइक खड़ी थी। उन लोगों ने युवक को जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। 

4 of 6
आरोपी आसिफ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड पर काफी देर तक घुमाते रहे। पिटाई करते हुए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर जान से मारने और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी फिरोज - फोटो : अमर उजाला
युवक ने बताया कि उसके मोबाइल की बैटरी डाउन थी, ऐसे में उन लोगों में से एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल से सिम निकालकर अपने मोबाइल में डाल लिया। फिर उस नंबर से युवक की पत्नी और उसके भाई के मोबाइल पर बात करके उनसे भी दस लाख रुपये की मांग करने लगे। वे आपस में एक दूसरे को सिमरन उर्फ रुहीना, आसिफ, अनिकेत, दीपक, फिरोज, फहीम के नाम से पुकार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी अनिकेत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हमने तेरे जैसे बहुत से लोगों से रुपये लिए हैं। युवक ने बताया कि आरोपियों में एक बाउंसर दीपक निवासी ग्राम डीलना थाना भोजपुर और अनिकेत निवासी सैनिक कालोनी कसेरूखेड़ा लालकुर्ती का रहने वाला है। बाकी सभी आरोपी दिल्ली के हैं। आरोपी उसको सड़क पर छोड़कर यह कहकर चले गए कि जल्दी से रुपयों का इंतजाम कर लेना नहीं तो दुष्कर्म के मुकदमे में जेल जाएगा और सभी रिश्तेदारों के सामने बदनाम कर देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें