फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक के बहकावे में आकर जेठ ने पहले किया बहू से रेप, फिर मार डाला

Fri, 21 Apr 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
रेप का आरोपी गिरफ्तार
मेरठ में कोतवाली थाना इलाके के नंदराम चौक पर उमेश वर्मा का परिवार रहता है। उमेश बाजार में बर्तन की दुकान पर काम करता है। घर में उसके साथ उसके छोटे भाई विकास और भरत उसके साथ रहते हैं और बड़ा भाई संजय अपने परिवार के साथ शीश महल में रहता है। पुलिस के अनुसार, सुबह 9 बजे उमेश अपने काम पर चला गया था। विकास और भरत ने बताया कि उमेश के जाने के बाद करीब 11 बजे बड़ा भाई संजय घर पर आया और शराब पीने बैठ गया।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
इसके बाद संजय ने विकास और भरत को सौ-सौ रूपये देकर शराब पीने के लिए भेज दिया। घर पर उमेश की पत्नी कोमल और संजय अकेले रह गए। तभी संजय ने गला घोंटकर कोमल की हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी कोमल के कमरे में पहुंचे तो कोमल की लाश बेड पर पड़ी थी, शव के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। कमरे का नजारा देख पड़ौसी सन्न रह गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए शव पर तौलिया डाला और घटना की जानकारी पुलिस और मृतका के पति को दी। पति उमेश भी बदहवास हालत में घर पहुंचा। 
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन
सीओ कोतवाली रण विजय सिंह और एसओ विजय गुप्ता भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संजय से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगलते हुए दुष्कर्म के बाद कोमल की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने कोमल के पति उमेश आरोपी जेठ संजय व अन्य दोनों भाइयों विकास और भरत को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया 

4 of 5
रेप पीड़िता
पुलिस की पूछताछ में आरोपी जेठ संजय ने बताया कि उसके कोमल से पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध थे। पेशे से सुनार संजय के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में उसका कारोबार चौपट हो गया था। सिकंदराबाद में एक तांत्रिक से मिला जिसने उसे बताया कि कोमल ने उसके कामकाज पर टोटका करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां के बिना अकेले रह गए बच्चे
आरोपी के अनुसार आज वह कोमल के घर पहुंचा और घर में मौजूद दोनों भाइयों को रूपये देकर शराब पीने भेज दिया। जिसके बाद उसने कोमल के विरोध करने के बावजूद उसके कपड़े फाड़ डाले और जबरन संबंध बनाए। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसने हत्या में किसी अन्य के शरीक होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें