फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सांसद पथराव में हुए घायल- कमिश्नर, डीएम और एसएसपी ने छुपकर बचाई जान, देखें तस्वीरें

Fri, 21 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, सहारनपुर, कपिल कुमार
विज्ञापन
1 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
सहारनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को सड़क दूधली में निकाली जा रही शोभायात्रा जैसे ही गांव के कब्रिस्तान के सामने पहुंची तो बवालिए दुश्मन की तरह टूट पड़े।
विज्ञापन

2 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
संकरी गली में गांव के अंदर से जबरदस्त पथराव शुरू हुआ तो शोभायात्रा में मौजूद लोग पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए। बेहद सोची-समझी साजिश और तैयारी के साथ हुए हमले में पुलिस भी पूरी तरह बैकफुट पर रही। 
विज्ञापन

3 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
इस बीच देखते ही देखते पथराव के साथ फायरिंग शुरू हो गई। पथराव में सहारनपुर से सांसद राघव लखनपाल शर्मा सहित कई भाजपाई घायल हो गए। नोबत यह आ गई थी कि भाजपा सांसद को किसी तरह जान बचा कर भागना पडा़।

4 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
इसके बाद विवाद बढ़ता ही चला गया और करीब चार घंटे तक कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसएसपी समेत भारी पुलिस के फोर्स के सामने जमकर बवाल होता रहा। जब प्रशासन पर भी पथराव शुरू हो गया तो डीएम, एसएसपी और कमिश्नर भी जान बचा कर भागते हुए नजर आये। 
विज्ञापन

5 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
​शोभायात्रा आगे बढ़ने से रोकने के लिए दूसरे समुदाय के लोग लाव-लश्कर के साथ अड़े रहे। इस बीच हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

6 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारी केवल मूकदर्शक बने रहे। इस बीच थोड़ी-थोड़ी देर में पथराव होता और मौजूद अधिकारी उसे रोकने की कोशिश की बजाय छिपकर खुद को बचाते नजर आए। 
विज्ञापन

7 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
इसके बाद भाजपाई और हिन्दू संगठन के लोग शोभायात्रा को आगे बढ़ाने की कोशिश कर हंगामा करने लगे और दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। एसएसपी से भी भाजपाइयों की तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। मगर, पुलिस और प्रशासन दोनों तरफ के उत्पातियों के सामने बेबस बनकर खड़ा रहा। 

8 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
पुलिस की लापरवाही पर गुस्साए सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ एसएसपी के निलंबन की मांग को लेकर उनके आवास पर कब्जा कर लिया। 

9 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
वहीं सूचना पर भारी संख्या में भाजपाई एसएसपी आवास पर पहुंच गए। हालांकि देर शाम बातचीत से किसी तरह हल नहीं निकलने से स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

10 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सड़क दूधली में शोभायात्रा निकालने के लिए भाजपाइयों की ओर से प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। मगर, प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद 18 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा को वृहस्पतिवार को निकालने का निर्णय लिया गया। 

11 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
सुबह करीब 10 बजे सांसद राघव लखनपाल शर्मा, देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर सहित भारी संख्या में भाजपाइयों ने शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए इसे गांव की ओर ले जाने लगे। 

12 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
गांव की कब्रिस्तान से चंद कदम आगे बढ़ते ही सामने से आई भीड़ ने अचानक शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें सांसद राघव लखनपाल शर्मा को पथराव कर रहे लोगों ने घेरने की भी कोशिश की। 

13 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
इसके बाद वहां भगदड़ मच गई और शोभायात्रा रोक दी गई। दूसरे समुदाय के लोगों ने गली पर पूरी तरह से कब्जा कर वहां ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। हाथों में लाठी-डंडे और छतों पर पत्थर एकत्र कर शोभायात्रा को वापस ले जाने की मांग करने लगे।

14 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
इधर, भाजपाई और हिन्दू संगठन के लोग शोभायात्रा को आगे ले जाने पर अड़ गए। सूचना पर डीएम एस कमाल और एसएसपी लव कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने की कोशिश में जुट गए। 

15 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
हालांकि दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं थे। उधर, पुलिस भी मौके पर किसी तरह के ठोक निर्णय की जगह असमंजस की स्थिति में रही। डीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी भी केवल मूकदर्शक बनकर वहां खड़े रहे। 

16 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
इस दौरान हिन्दू संगठनों ने शोभायात्रा को आगे बढ़ाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मौके पर पहुंची डीआईजी ने जरूर सांसद से बातचीत करने की कोशिश की, मगर वे शोभायात्रा को आगे ले जाने पर अड़े रहे। 

17 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
इसके बाद शोभायात्रा में शामिल उत्पातियों ने मंडलायुक्त की गाड़ी और वहां की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुकानों का सामान निकालकर आगजनी की भी कोशिश की गई। 

18 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
सांसद ने एसएसपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके निलंबन तक एसएसपी आवास पर धरने का निर्णय लिया। सांसद के वहां जाने के बाद नेशनल हाईवे जामकर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात किया। 

19 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
जाम लगाने के साथ ही सड़क पर दुकानों का फर्नीचर रखकर आग लगा दी। करीब एक घंटे तक उत्पातियों के कब्जे में सड़क रही और इसके बाद एसएसपी आवास के सामने भी जाम लगाकर उत्पात मचाया गया। 

20 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
इस दौरान कुछ राहगीरों से भी मारपीट की गई। करीब चार घंटे के बवाल में वहां मौजूद आलाधिकारी और फोर्स केवल मूकदर्शक ही रही।

21 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
शोभायात्रा रुकने के बाद सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने समर्थकों के साथ एसएसपी आवास पर कब्जा कर लिया। इस दौरान उनके समर्थकों ने आवास के सामने हाईवे जाम कर दिया। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और घंटों वहां कब्जा जमाए रखा। 

22 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
इस दौरान सांसद पीआरओ की कुर्सी पर बैठकर शीर्षस्थ नेतृत्व को पूरी घटना से अवगत कराते रहे। भाजपाइयों की ओर से सांसद के अलावा राहुल लखनपाल शर्मा, राजवीर सिंह, ब्रिजेश कुमार, भूपेन्द्र शर्मा, गौरव अरोड़ा, सुधीर पंवार, अमित त्यागी सहित अन्य लोग चोटिल हुए।

23 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
सड़क दूधली में अंबेडकर शोभायात्रा पहली बार निकाली जा रही थी। कई वर्ष पहले रविदास जयंती पर शोभायात्रा के दौरान यहां सांप्रदायिक टकराव हो गया था। इसके बाद से गांव में किसी तरह की शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही थी।

24 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
इस बार शोभायात्रा के लिए भाजपाइयों ने अनुमति भी मांगी थी। मगर, प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर अनुमति नहीं थी तो पुलिस ने शोभायात्रा को शुरू होने से पहले क्यों नहीं रोका। जबकि एसपी सिटी संजय सिंह वहां मौजूद थे और शोभायात्रा के साथ अंदर तक गए।

25 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
मौके पर पहुंचे एसएसपी से कई बार बदसलूकी की गई। एसएसपी से धक्कामुक्की के अलावा गाली गलौच तक की गई।
विज्ञापन

26 of 26
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
शोभायात्रा निकालने पर अड़े हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भी पुलिस की भूमिका बेहद सोचनीय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें