saurabh chaudhary
इन अपराधियों का इलाके में दखल
कुख्यात योगेश भदौड़ा, ऊधम सिंह, सुमित जाट, भरतू नाई, मोनू जाट, निगम त्यागी, अंसार, बिजेंद्र सहित 12 अपराधियों का रोहटा इलाके में बड़ा दखल है। इसके अलावा इन कुख्यातों के सैकड़ों गुर्गे हैं, जो आपराधिक वारदातों में लिप्त रहते हैं। इन बदमाशों के सामने मुंह खोलना तो दूर, आगे बढ़कर चलना भी मुश्किल है। कई बार तो लोग रंजिश के चलते गांव के युवाओं को नामजद करा देते हैं, ताकि वह आगे न बढ़ सकें।