फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस गांव में तैयार होते हैं अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज, देखें कैसे बनते हैं शूटिंग के महारथी

Wed, 22 Aug 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
बिनौली गांव में शूटिंग का अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
निशानेबाजी का जिक्र हो और यूपी का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता। पश्चिमी यूपी ने पिछले एक दशक में कई इंटरनेशनल खिलाड़ी पैदा किए हैं। वहीं शूटिंग के खेल में यूपी के बागपत का नाम अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमका है। जी हां, आज हम आपको बता रहे हैं यूपी के एक ऐसे ही छोटे से गांव के बारे में जहां तैयार होती है दुनिया के दिग्गज निशानेबाजों की पौध -  
विज्ञापन

दिए कई नामचीन निशानेबाज

2 of 9
कोच अमित श्योराण व शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
शूटिंग के खेल की चर्चा होते ही बागपत के जौहड़ी गांव का नाम लोगों को याद आता हो, लेकिन अब बिनौली का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने लगा है। वीर शाहमल राइफल क्लब बिनौली ने सात साल के सफर में उदीयमान निशानेबाज तैयार कर दिए हैं।
 
विज्ञापन

सात साल पहले शुरू किया था क्लब

3 of 9
गांव बिनौली में स्थित वीर शाहमल राइफल क्लब - फोटो : अमर उजाला
जौहड़ी गांव के रहने वाले अमित श्योराण ने बिनौली में सात साल पहले वीर शाहमल राइफल क्लब की शुरूआत की। सात बीत गए और बिनौली का नाम चमकना शुरू हो गया। आज आलम ये है कि क्लब के खिलाड़ी देश विदेश में हुई प्रतियोगिताओं में कई पदक झटक चुके हैं।

 

दूर दूर से शूटिंग क्लब में पसीना बहाने आते हैं खिलाड़ी

4 of 9
सौरभ की जीत पर खुशी मनाते क्लब के खिलाड़ी व कोच - फोटो : अमर उजाला
रेंज पर संसाधन और सुविधाएं सीमित हैं, लेकिन इसके बावजूद मेहनत के बलबूते अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। वर्तमान में रेंज पर करीब 27 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। सभी युवा खिलाड़ी आस पास के गांव देहात से आकर शूटिंग क्लब में पसीना बहाते हैं। 

 
विज्ञापन

हाथों पर ईंट बांधकर साधते हैं लक्ष्य

5 of 9
हाथों में ईंट बांधकर अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
यहां खिलाड़ियों को ईंटों के सहारे हाथों को मजबूत करते हुए देखा जा सकता है। अभ्यास,ध्यान और लक्ष्य के प्रति समर्पण खिलाड़ियों को सिखाया जा रहा है। यकीनन इस कड़े अभ्यास की वजह यही है कि खिलाड़ियों के हाथ अपने लक्ष्य पर निशाना लगाते हुए डगमगाएं नहीं। 
विज्ञापन

सौरभ चौधरी जैसे कई खिलाड़ी लाइन में

6 of 9
सौरभ चौधरी
सौरभ चौधरी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर बिनौली को अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां दी हैं। कोच अमित श्योराण कहते हैं कि सौरभ जैसे ही कई खिलाड़ी हैं, जो आने वाले सालों में पदक जीतेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

'गोल्ड' की खुशी में खूब नाचे खिलाड़ी

7 of 9
सौरभ चौधरी की जीत का जश्न मनाते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
निशानेबाज सौरभ चौधरी की कामयाबी पर वीर शाहमल राइफल क्लब बिनौली पर जश्न मनाया गया। साथी निशानेबाजों ने डांस किया और मिठाई बांटी। कोच अमित श्योराण ने कहा कि सौरभ देश की निशानेबाजी का सितारा है। देश को उससे उम्मीदें हैं।

 

चट्टानी इरादों के बल पर मिल रही मंजिल

8 of 9
जोहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रो तोमर व शूटर दादी प्रकाशो तोमर - फोटो : अमर उजाला
कोच स्वीकार करते हैं कि संसाधन सीमित है, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मेहनत के दम पर कामयाबी मिल रही है। उन्हें खुशी है कि जोहड़ी गांव के बाद उनका गांव बिनौली युवाओं के चट्टानी इरादों से निशानेबाजी का नया गढ़ बन रहा है। 
विज्ञापन

मनु और दीपेंद्र से भी पदक की उम्मीदें 

9 of 9
शूटर मोनू कुमार व पैरा शूटर दीपेंद्र - फोटो : अमर उजाला
वीर शाहमल राइफल क्लब के खिलाड़ी मनु और दीपेंद्र अक्तूबर माह में होने वाली एशियन एयरगन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद हैं। अमित श्योराण ने बताया कि पैरा श्रेणी में दीपेंद्र सिंह और सामान्य वर्ग में मोनू एशियन एयरगन में भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी पदक जीतकर नाम कमा चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों से रेंज ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को पदक की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें