फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिल-मुस्कान की दरिंदगी: कटे सिर और हाथों संग सोया प्रेमी, धड़ के साथ मुस्कान ने किया ये काम, पढ़ें खुलासा

Thu, 20 Mar 2025 07:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Saurabh Murder Case Meerut Update Today: आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नवंबर 2024 में सौरभ को मारने की प्लानिंग बनाई थी। उसे रास्ते से हटाकर दोनों साथ रहना चाहते थे।
विज्ञापन
1 of 16
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब जांच में सामने आया है कि सौरभ की हत्यारोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में बुधवार को दिल दहला देने वाले खुलासे हुए। हत्या करने के बाद साहिल ने 24 घंटे तक कटा सिर और कलाइयों से कटे हाथ अपने घर पर अपने कमरे में रखे, वहीं सोया। वहीं, सौरभ का धड़ मुस्कान के कमरे में बेड के बॉक्स में रहा और मुस्कान उसी बेड पर सोई।

विज्ञापन

2 of 16
प्रेमी साहिल और आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नवंबर 2024 में सौरभ को मारने की प्लानिंग बनाई थी। उसे रास्ते से हटाकर दोनों साथ रहना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने नवंबर में ही गांव-गांव जाकर यह पता किया था कि जानवर के मरने पर उसे कहां दबाया जाता है, ताकि हत्या करने के बाद वह सौरभ का शव वहां दबा सकें और किसी को इसका पता भी न चले। 
विज्ञापन

3 of 16
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
300 रुपये में उस्तरा और पॉली बैग खरीदे थे
22 फरवरी 2025 को मुस्कान ने शारदा रोड स्थित एक डॉक्टर के यहां अपने को डिप्रेशन का मरीज बताते हुए नींद की गोलियां लिखवाईं, क्योंकि बिना डॉक्टर के पर्चे के नींद की दवाइयां नहीं मिलती हैं। इसके बाद उसने गूगल पर सर्च कर नींद और नशे की गोलियों के कुछ साल्ट और देखे। इन्हें उसने डॉक्टर के पर्चे पर खुद लिखा। वह प्रेमी के साथ खैरनगर पहुंच गई और नींद व नशे की गोलियां लीं। दोनों ने शारदा रोड से मीट काटने वाले 800 रुपये के दो चाकू, 300 रुपये में उस्तरा और पॉली बैग खरीदे। तीन मार्च को सौरभ अपनी मां रेणु के घर से लौकी के काेफ्ते की सब्जी लाया था। उसने कोफ्ते गर्म करने के लिए मुस्कान को दिए। मुस्कान ने सब्जी में नींद की व अन्य नशीली दवाइयां मिला दीं। इसके बाद सौरभ सो गया।

यह भी पढ़ें- सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा: साथ पढ़े मुस्कान-साहिल... ऐसे प्यार चढ़ा परवान; मकान मालिक ने रंगेहाथ पकड़ा था

4 of 16
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
सौरभ के सोने के बाद मुस्कान ने प्रेमी को कॉल करके घर बुलाया था
सौरभ के सोने के बाद मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल को कॉल करके घर बुला लिया। साहिल घर पहुंचा और दोनों ने मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर सौरभ की हत्या कर दी। शव को बाथरूम में ले जाकर उस्तरे से पहले उसकी गर्दन काटी। इसके बाद हाथ और कलाइयों से हाथ काटे। दोनों की योजना शव के टुकड़े-टुकड़े कर पॉली बैग में भरकर अलग-अलग स्थान पर फेंकने की थी। दोनों ने सौरभ के धड़ को पॉली बैग में भरकर वहीं डबल बेड के बॉक्स में रख दिया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन

5 of 16
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
कटा सिर और कलाइयों को बैग में रखकर ले गया था साहिल
कटा हुआ सिर और कलाइयों से कटे हाथ साहिल दूसरे बैग में रखकर अपने घर ले गया। चार मार्च को उन्हें अपने घर कमरे में रखा, मगर उन्हें ठिकाने नहीं लगा सका। 24 घंटे तक सौरभ का सिर और हाथ साहिल के घर रखे रहे। पांच मार्च को उन्होंने घंटाघर से ड्रम खरीदा और पॉली बैग के रखे धड़ को उसमें डाल दिया। कुछ देर बाद साहिल सिर और हाथ ले आया और उन्हें भी ड्रम में डाल दिए। ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल कर उसमें भरकर उसे सील कर दिया।
विज्ञापन

6 of 16
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
शराब में भी मिलाई थीं नींद की गोलियां 
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात से कई दिन पहले सौरभ की शराब की बोतल में मुस्कान ने नींद की गोलियां भी मिलाईं थीं, ताकि नशे में होने पर उसकी हत्या की जा सके, लेकिन सौरभ ने इस दौरान शराब नहीं पी। इसके बाद कोफ्तों में नींद की गोलियां मिलाई गईं।
विज्ञापन

7 of 16
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन - फोटो : संवाद
2021 में तलाक तक की आ गई थी नौबत
मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था और इसकी शिकायत फोन पर सौरभ से की थी। इस पर सौरभ ने मुस्कान को खरी खोटी सुनाई थी। उसने 2021 में तलाक के कागज भी तैयार करा लिए। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सहमति बनी कि तलाक नहीं लेंगे और बेटी के जीवन को देखते हुए साथ-साथ रहेंगे। इसके बावजूद मुस्कान ने साहिल से मिलना नहीं छोड़ा। जब सौरभ यहां आता था तो वह साहिल से नहीं मिलती थी, लेकिन उसके जाते ही फिर मिलने लगती थी। इस बार साहिल दो साल बाद लंदन से मेरठ आया था। 
 

पढ़ें- UP: 2021 से खराब होने लगे थे मुस्कान से रिश्ते, फिर आई 4 मार्च 2025 की वो तारीख...सौरभ हत्याकांड की पूरी कहानी

 

8 of 16
प्लास्टिक का वह ड्रम जिसमें हत्या कर शव को रखकर सीमेंट से सील किया गया - फोटो : संवाद
मुस्कान की मां बोली- बेटी ही हमारी बदतमीज थी
मुस्कान की मां ने कहा कि जब से सौरभ लंदन गए थे तब से मुस्कान रेंट पर रहती थी। जब से शादी हुई तब से ही ऐसे ही अलग-अलग रहते थे दोनों। मुस्कान की ससुराल में भी नहीं बनी। एक साल ससुराल में रहे, अब मुस्कान ने सौरभ को क्या पट्टी पढ़ाई, वो तो यह दोनों ही जानते होंगे। मुझे यह पता है कि सौरभ इससे ब्लाइंड लव करता था। लड़की ही हमारी बदतमीज थी।

9 of 16
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पिता ने फांसी की मांग की
मुस्कान के पिता ने कहा कि उसे फांसी होनी चाहिए। मुस्कान ने जीने का हक खो दिया है। ऐसे इंसान को जीने का हक नहीं है। सौरभ हमेशा मुस्कान का सपोर्ट करता था। मां ने कहा कि जब सौरभ लंदन जा रहा था तो हमने कहा कि मुस्कान को हमारे पास छोड़कर जाओ, लेकिन मुस्कान नहीं चाहती थी कि यहां रहे। क्योंकि मुस्कान को पता था कि मां-बाप किसी न किसी चीज के लिए रोकटोक करेंगे। 

10 of 16
हत्यारोपी मुस्कान की मां - फोटो : @ANI
...तो ऐसे मुस्कान का 10 किलो वजन हो गया था कम
मुस्कान की मां ने कहा कि सौरभ जब लंदन में थे तब मैंने कहा कि मुस्कान कमजोर हो गई है। हमको लगा कि सौरभ की याद में मुस्कान का वजन कम हो गया है। हमें नहीं पता था कि बदतमीज लड़का साहिल उसे नशे करवा रहा है। 10 किलो वजन मुस्कान का कम हो गया था। 

11 of 16
Meerut saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले तलाक हो रहा था, वह अच्छा था
सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू का भी रोकर बुरा हाल था। राहुल ने बताया कि सौरभ का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। करीब दो साल पहले भी विवाद हुआ था। उस समय तलाक के कागजात तैयार हो गए थे लेकिन बाद में साथ रहने पर समझौता हो गया था। यदि उस समय तलाक हो जाता तो मेरे भाई की हत्या नहीं होती और यह दिन देखना नहीं पड़ता। वहीं काॅलोनी के लोगों ने किसी तरह राहुल को संभाला। लोगों की भीड़ में भी मुस्कान और साहिल के प्रति आक्रोश स्पष्ट दिखाई दे रहा था। काॅलोनी में भी मुस्कान और साहिल के प्यार के चर्चे रहे हैं।

12 of 16
saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला
चाकू सीने में घोंपा, छुरे से टुकड़े किए
पुलिस के मुताबिक, मुस्कान और साहिल ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपा और फिर शव को बाथरूम में ले जाकर छुरे से उसके 15 टुकड़े किए। शव सीमेंट में इस कदर धंसा हुआ था कि पोस्टमार्टम के लिए पूरे ड्रम को ही मोर्चरी भेजना पड़ा। पुलिस ने ड्रम तोड़कर शव निकाला, जिसमें सिर, दोनों हाथ, पैर के पंजे अलग-अलग मिले।

13 of 16
मेरठ मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
रास्ते से हटाने के लिए की सौरभ की हत्या: एसपी सिटी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।

14 of 16
पड़ोसी महिला व आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
खाना नहीं बनाती थी मुस्कान
इस हत्याकांड की पूरे क्षेत्र में दिन भर चर्चा रही। अमर उजाला संवाददाता ने पड़ोसी महिला से जब बात की तो उसने बताया कि वे कुछ दिन पहले ही मुस्कान का नाम जानने लगे थे। जब पति नहीं होता था तो साहिल उसके घर कई बार आता था। लेकिन जब पति होता था तो वह उसके घर नहीं जाता था। महिला के अनुसार मुस्कान के घर पर दिन में खाना ऑर्डर करने के लिए दिन में छह बार डिलीवरी बाॅय आते थे। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

15 of 16
आरोपी साहिल, मुस्कान व कमरे की दीवार पर बनी पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
क्या साइको है मुस्कान का प्रेमी साहिल? उठे सवाल
साहिल के कमरे की दीवारों पर कई ऐसी पेंटिंग भी मिलीं, जिससे उसके साइको होने और भूत प्रेतों में रुचि रखने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। एक पेंटिंग्स में एलियन का चेहरा और काले पेन से डाॅट बने हैं जिस पर पेन से आकृति बनाई गई है 'यू केन नाॅट ट्रिप विद अस'। इसका मतलब है कि आप हमारे साथ ट्रिप पर नहीं जा सकते।

पढ़ें- UP: 2021 से खराब होने लगे थे मुस्कान से रिश्ते, फिर आई 4 मार्च 2025 की वो तारीख...सौरभ हत्याकांड की पूरी कहानी
विज्ञापन

वकीलों ने आरोपियों की धुनाई की
आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस ले कर जा रही थी तो वकीलों ने आरोपियों की धुनाई कर डाली। बताया गया कि पुलिस जिस वक्त कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को अदालत से बाहर लेकर जा रही थी। इसी दाैरान वकीलों के एक ग्रुप ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। इस दाैरान हाथापाई में में वकीलों ने साहिल के कपड़े खींचे और थप्पड़ बरसाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें