फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Violence: घंटाघर से लौटते ही उग्र हो गई थी भीड़, कई दुकानों में लूटपाट, अब तक 64 गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2022 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala
सहारनपुर महानगर में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने के विरोध में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उतर कर जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बवाल के 54 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि दूसरे दिन सामान्य रूप से क्षेत्र के बाजार खुले हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि स्थिति आम दिनों की तरह सामान्य है।

शुक्रवार को जुमे की नमाज होते ही जुलूस निकाल रही मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ उग्र हो गई। नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करो के साथ अल्लाह-हू-अकबर के जमकर नारे लगाए जा रहे थे। घंटाघर पर हंगामे के दौरान पुलिस ने भीड़ को वहां से बल का प्रयोग किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। घंटाघर से लौटती भीड़ ने नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक पर दुकानों के बाहर रखे सामान को बाहर फेंक कर और बाहर खड़े वाहनों को गिराकर दुकानों का सामान लूटने का प्रयास किया। हालांकि कुछ दुकानदारों ने भीड़ पर सामान उठा कर ले जाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर भीड़ ने यहां भी पथराव कर दिया, जिससे दुकानों के शीशे टूट गए। यहां पर भीड़ में शामिल लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। इस घटना से शहर में दहशत का माहौल बन गया। 
विज्ञापन

2 of 7
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में जुलूस निकाल रहे लोगों के नारेबाजी और प्रदर्शन करते ही नेहरू मार्केट, श्री राम चौक, नवाबगंज, नखासा बाजार में भगदड़ मचने के साथ तमाम बाजार बंद हो गए। पथराव में एक सिपाही और दो दुकानदार घायल हो गए। सूचना पर कमिश्नर लोकेश एम. आईजी प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें: UP: दंगे की आग में झुलसने से बच गया अमन का शहर सहारनपुर, अधिकारियों ने दिखाई सूझबूझ तो दुकानदारों ने धैर्य
विज्ञापन

3 of 7
सहारनपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला
बवाल की जानकारी पर शहर विधायक राजीव गुंबर भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात करने, उन्हें समझाने का प्रयास किया। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सहारनपुर में स्थिति नियंत्रण में ही आई थी कि देवबंद में भी जुमे की नमाज के बाद लोगों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। हंगामा करने पर पुलिस ने लाठियां फटकार करके भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। 

4 of 7
सहारनपुर हिंसा - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जुलूस निकालने वालों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। बिना अनुमति के जुुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शनिवार को सभी क्षेत्रों में शांति- व्यवस्था कायम है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन

5 of 7
दुकान में हुई लूट के बाद महिला को मुआवजे का आश्वासन देते आईजी - फोटो : amar ujala
आईजी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि घंटाघर से लौटती भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। दुकान के बाहर खड़े वाहनों को गिरा कर दुकानों को भी लूटने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
Deoband news - फोटो : Amar ujala
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस की ओर से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में बिना अनुमति के जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने वाले अभी तक 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों को चिह्नित कर तलाश किया जा रहा है। 

एसएसपी का कहना है कि जुमे की नमाज के बाद जिस तरह से भीड़ सड़कों पर उतरी, उससे लगता है कि कुछ लोगों ने पहले से योजना बनाई थी। हालांकि पीएफआई की संलिप्तता सामने नहीं आई है, लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। मामले में अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : amar ujala
बवाल करने वालों पर होगी रासुका की कार्रवाई
जुमे की नमाज के बाद शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन, नारेबाजी और बवाल करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन रासुका की कार्रवाई करेगा। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना में शामिल आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें