फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर तनु तोमर के सम्मान में निकाला 'रोड शो', देशभक्ति गीतों पर जमकर डांस, देखें ताजा तस्वीरें

Tue, 30 Apr 2019 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
टॉपर तनु तोमर के सम्मान में रोड शो निकाला - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज की तनु तोमर के सम्मान में मंगलवार को कॉलेज प्रशासन ने नगर में धूमधाम से रोड शो निकाला। इस दौरान फतेहपुर पुट्ठी निवासी तनु तोमर को सभी ने सम्मानित किया। अगली स्लाइडों में देखिए रोड शो की ताजा तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 7
टॉपर तनु तोमर के सम्मान में रोड शो निकाला - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान डीजे की धुन पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर जमकर डांस किया। वहीं जगह-जगह यूपी टॉपर को रालोद, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों व पुलिस प्रशासन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

3 of 7
टॉपर तनु तोमर के सम्मान में रोड शो निकाला - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी की देखरेख में नगर के मुख्य मार्गों से रोड शो निकाला गया। तनु तोमर ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर यूपी टॉप किया है। जबकि युवराज 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में चौथे स्थान पर रहे। वहीं जिले की प्राची 91.2 प्रतिशत, गरिमा 86 प्रतिशत, सपना 85.8 प्रतिशत, खुशबू शर्मा 84.8 प्रतिशत, साक्षी पंवार 84.1 प्रतिशत, पूर्वा 83.2 प्रतिशत और मानसी तोमर 82.8 प्रतिशत हासिल किए। इनके अलावा हाईस्कूल की टॉपरों में आरजू 85.5 प्रतिशत, मानसी तोमर 84.33 प्रतिशत, आकाश कुमार 84.3 प्रतिशत, यश भारद्वाज 82.5 प्रतिशत, वंशिका गुप्ता 79.5 प्रतिशत और मधु 78.83 प्रतिशत ने पीएन शर्मा पार्क पर शहीदों को नमन किया।

4 of 7
टॉपर तनु तोमर के सम्मान में रोड शो निकाला - फोटो : अमर उजाला
इसके उपरांत दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित यामाहा शोरूम से रोड शो प्रांरभ हुआ। यहां व्यापारी नेता अरुण तोमर बॉबी, रालोद नेता सतेंद्र प्रमुख, सुरेश राणा, मोहित मुखिया, प्रियवत राणा, योगेश तोमर, आकाश चौधरी, संजीव मान, पंकज ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 7
टॉपर तनु तोमर को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं दिल्ली बस स्टैंड पर कोतवाल राकेश कुमार, महिला कांस्टेबल ने उन्हें सम्मानित किया। इसके उपरांत रोड शो दिल्ली बस स्टैंड से कोताना रोड, फूंसवाली मजिस्द पर पहुंचा। जहां मुस्लिम नेता हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी सहित अन्य नेताओं ने उनका सम्मानित किया।
विज्ञापन

6 of 7
टॉपर तनु तोमर को महिला पुलिसकर्मी ने सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
इसके उपरांत नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी से होते हुए अग्रसेन मूर्ति, बिनौली रोड, रेलवे रोड, अमीनगर सराय रोड से होते हुए कॉलेज पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टॉपर तनु तोमर सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान व्यापारियों ने बीच-बीच में टॉपरों को सम्मानित किया। विजयी रोड शो जलूस को सफल बनाने में कॉलेज मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, देवेंद्र पंवार, प्रियवत राणा, योगेश राणा, वीरेंद्र सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें