सड़क सुरक्षा सप्ताह में मेरठ के 4198 लोगों ने यातायात नियम तोड़ने पर 7,75,500 रुपये जुर्माना चुकाया फिर भी वाहन चलाने के अंदाज में सुधार नजर नहीं आया। रविवार को जगह-जगह आम लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट नजर आए। वहीं, ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए सारे दावे खोखले साबित नजर आए। ऐसे ही नियम को ताक पर रखने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए अमर उजाला ने पड़ताल की और शहर भर में अधिकतर लोगों को नियमों का पालन नहीं करते हुए पाया।
यातायात पुलिस ने 18 से 24 तारीख तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। नियम तोड़ने वालों के चालान भी किए। हेलमेट न लगाने वाले 2570 दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया। शहर को यातायात नियमों का पालन कराने वाले ही उल्लंघन करते दिखे। पुलिसकर्मी बिला हेलमेट सड़कों पर वाहन दौड़ाते रहे, यहां तक की कुछ तो एक दोपहिया वाहन पर तीन-तीन सवार भी थे। आगे तस्वीरों में देखें सड़क सुरक्षा सप्ताह की हकीकत: -