मेरठ में मछेरान के बवाल में शहर को दंगे की आग में झुलसाने की बड़ी साजिश की गई। भूसा मंडी में झुग्गियों में आग लगने के बाद भीड़ ने दिल्ली रोड पर अराजकता फैलाई तो जली कोठी से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक अफरातफरी मच गई। आगे देखें बवाल की 23 तस्वीरें:-
विज्ञापन
2 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
अचानक दिल्ली रोड पर बवालियों का आना इसी साजिश का परिणाम दिखा। यह तो शुक्र रहा कि कि शहर के अमन पसंद व आम लोगों ने गजब का धैर्य दिखाया और शहर को इस आग में जलने नहीं दिया।
विज्ञापन
3 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भूसा मंडी में कैंट बोर्ड की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध शुरू हुआ। ऐसा नहीं था कि पहली बार कैंट बोर्ड ने अतिक्रमण हटाया हो या पहली बार टीम का विरोध एवं मारपीट हुई हो। लेकिन इसी दिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि आग धधक उठी और बवालियों की शक्ल अख्तियार करती हुई बवालियों की टोली मछेरान में दिल्ली रोड पर आ धमकी। बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लूटपाट करने लगे। आते-जाते लोगों की कारें तोड़ डालीं और पलट दीं। पुलिस आई तो पुलिस को दौड़ा लिया।
4 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बड़ा सवाल यह है कि यह कौन लोग थे, जिन्होंने इस तरह से शहर को दंगे की आग में झोंकने के मंसूबों पर काम शुरू कर दिया। पास में ही सटे गोलचा सिनेमा में शो चल रहा था। इस शो को भी तत्काल बंद कर जनता को यहां से निकाला गया, नहीं तो यहां भी अनहोनी हो सकती थी। दरअसल यह पूरी तरह से शहर को दंगे की आग में झोंकने की साजिश थी।
विज्ञापन
5 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
आम लोगों का धैर्य सबसे ऊपर
शहर भर में अफवाह फैल गई। लोग उधर दौड़े भी। लेकिन शहर के आम बाशिंदों ने धैर्य दिखाया। इन कुचक्रों में नहीं फंसे और टकराव की आशंकाओं को दरकिनार कर दिया। पुलिस का सहयोग किया। यहां तक कि जिन लोगों को इस मामले की जानकारी होती रही उन्होंने अन्य लोगों को फोन कॉल कर कहा कि किसी तरह उग्रता दिखाने की आवश्यकता नहीं है। इसका असर यह रहा कि रात होते-होते मामला निपटता चला गया।
विज्ञापन
6 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
चेहरे ढंककर की थी पूरी तोड़फोड़
चूंकि बवाल करने वालों का इरादा ही गलत था तो उन्होंने इस सुनियोजित ढंग से किया। अधिकतर बवालियों ने अपने चेहरे ढंके हुए थे ताकि कैमरों में चेहरे कैद न हों। पुलिस पर हमला करते समय भी चेहरों छुपाए रखे गए। हालांकि पुलिस जांच कर रही है और सभी की पहचान उजागर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
अराजकता के दौरान रही हर तरफ अफरातफरी
मेरठ में भूसा मंडी में झुग्गियों में आग लगने के बाद भीड़ ने दिल्ली रोड पर अराजकता फैलाई तो जली कोठी से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने वाहन घुमाए तो कई वाहन आपस में टकरा गए। इस बीच अफवाहें फैलीं तो केसरगंज और घंटाघर के बाजारों के शटर धड़ाधड़ गिरने शुरू हो गए।
8 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रेलवे रोड चौराहे से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। कई वाहन चालक समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। शाम करीब 5:15 बजे से रात 8:30 बजे तक करीब सवा तीन घंटे तक जली कोठी चौराहे से रेलवे रोड चौराहे तक दिल्ली रोड बंद रही। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त रोडवेज बसों और अन्य वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक चालू कराया।
9 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड पर अचानक भीड़ ने पहुंचकर वाहनों पर पथराव किया तो लोग दहशत में आ गए। भूसा मंडी की झुग्गियों में आग के साथ ही अफवाहें भी तेजी से फैली, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। महताब तिराहा से रेलवे रोड चौराहे तक बुरा हाल रहा।
10 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मेट्रो प्लाजा से बेगमपुल की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि आगे क्या हो गया है। रेलवे रोड चौराहे की तरफ जब भीड़ बढ़ी तो यहां से कैंट और घंटाघर की तरफ वाहन डायवर्ट कर दिए गए। पूरे इलाके में इस दौरान अफरातफरी मची रही। हर कोई आने-जाने वाला भीड़ को देखकर पूछता रहा कि अचानक से यह क्या हो गया। दो घंटे तक सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और सीओ सिविल लाइन अखिलेश भदौरिया फोर्स के साथ रेलवे रोड चौराहे से महताब तिराहा तक स्थिति संभालते रहे।
11 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सांप्रदायिक बवाल की अफवाह से सहमे लोग
इस दौरान लोगों में अफवाह फैल गई कि सांप्रदायिक बवाल हो गया है। जिसके बाद घंटाघर स्थित नगर निगम मार्केट बंद हो गया। घंटाघर तक लोग सांप्रदायिक बवाल की सूचना से सहमे रहे। रेलवे रोड वाले इलाके में भी दहशत पसरी रही।
12 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
शहर में दंगा भड़काने की साजिश थी। करीब पांच घंटे तक भूसा मंडी, मछेरान सुलगते रहे। कानून व्यवस्था चरमराती नजर आ रही थी। बवालियों के सामने पुलिस बेबस थी। सदर पुलिस, कैंट बोर्ड के अधिकारियों के प्रति भी लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। बेकसूर लोगों के चेहरों पर खौफ भी साफ था। पुलिस व क्षेत्रीय लोग आक्रोशित लोगों को समझाते रहे कि बवाल मत करो। आग बुझाने में पुलिस का सहयोग करो। जैसे तैसे करके पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में कामयाब हुई।
13 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
भूसा मंडी में कैंट बोर्ड के अधिकारियों को अवैध मकान का ध्वस्तीकरण कराना था। बुधवार शाम कैंट बोर्ड और सदर बाजार पुलिस भूसा मंडी में पहुंची। इकराम का मकान ध्वस्त करने के दौरान स्थानीय लोग हंगामा करने लगे। भूसा मंडी और मछेरान के लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई।
14 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हुई झड़प में पुलिस से वायरलेस सेट और असलहा छीन लिया गया, जो बाद में बरामद कर जैसे तैसे कर पुलिस ने मामला शांत करा दिया। लेकिन उसके बाद अचानक से झुग्गियों में आग भड़क गई, जिसकी चपेट में धार्मिक स्थल भी आ गया। रात के नौ बजे तक भूसा मंडी, मछेरान में अराजकता का माहौल रहा। इस बीच पुलिस के साथ तीन बाद मारपीट हो गई। पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी रही। लेकिन बेकाबू लोगों के सामने उनकी एक नहीं चली। डीएम और एसएसपी ने आरएएफ बुलाई। तब जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।
15 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
चिल्लाती रहीं महिलाएं
भूसा मंडी में अवैध मकान का ध्वस्तीकरण हुआ तो महिलाएं चिल्लाने लगीं। महिलाएं पहले पुलिस और कैंट बोर्ड की कार्रवाई पर नाराज थी। झुग्गियों में आग लगने पर वहां बचाओ-बचाओ का शोर मच गया। लोग चिल्लाने लगे कि आग में उनका परिवार फंसा हुआ है। कुछ लोगों ने मशक्कत कर आग से महिलाओं और बच्चों को निकाला।
16 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को नहीं आने दिया
आगजनी के बाद दिल्ली रोड स्थित महताब तिराहे पर उग्र भीड़ उतरी तो पुलिस काफी देर बाद पहुंची। यह इलाका काफी देर तक बवालियों के हवाले रहा। उनको रोकने के लिए पुलिस के पास कोई इंतजाम नहीं थे। भीड़ पुलिस को भूसा मंडी और मछेरान की तरफ से घुसने से रोक रही थी। पुलिस और भीड़ के बीच झड़प होती रही। पुलिस भूसा मंडी चौकी के पास खड़ी रही और लोग अराजकता फैलाते रहे।
17 of 23
मेरठ बवाल
बदला लेना जानते हैं
इस दौरान अफवाह फैला दी गई कि धार्मिक स्थल में पुलिस ने आग लगाई है। जिस पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से कुछ लोग बोले कि पुलिस से बदला हम भी लेना जानते हैं।
18 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भूसा मंडी व मछेरान में तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट करने वालों ने बुधवार शाम शहर की फिजा खराब करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ी। पेट्रोल की बोतलें फेंककर बवाली भीड़ को भड़का रहे थे। धार्मिक स्थल को फूंककर दंगा कराने की साजिश थी। जिसमें झुग्गी झोपड़ियों को टारगेट बनाया गया।
19 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस व कैंट बोर्ड के अधिकारी तमाशा देखते रहे और बवाली अराजकता फैलाते रहे। धार्मिक स्थल सहित करीब 200 झुग्गी झोपड़ियां जलने पर महिलाओं और बच्चों की चारों तरफ चीख पुकार मच रही थी।
20 of 23
मेरठ बवाल
इसी दौरान बवाली इस आग में घी फेंकने का काम करने लगे थे। करीब 20 बवालियों ने बोतलों में पेट्रोल भरा हुआ था। वह कभी आग में तो कभी किसी के मकान में ये बोतलें फेंक रहे थे।
21 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
धार्मिक स्थल में आग लगते भड़के लोग
पुलिस द्वारा धार्मिक स्थल में आग लगाने की अफवाह शहर में आग की तरफ फैला दी गई। धार्मिक स्थल में आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि काफी दूर से लोग उसको अपने मकानों की छतों से देख रहे थे। माहौल गर्माया तो पुलिस भी इसे समझ नहीं पाई। धार्मिक स्थल के साथ-साथ झुग्गी झोपड़ियों में भी आग लगी थी। जिसमें कई गरीब परिवार भी तबाह हो गए।
22 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड पर फैलाई अराजकता
भूसा मंडी और मछेरान की आग को लेकर दिल्ली रोड पर बवालियों ने अराजकता दिखाई। हाथों में डंडे व पेट्रोल की बोतलें लेकर बवाली दिल्ली रोड पर थे। जो भी वाहन उनके सामने आया, उसमें ही तोड़फोड़ मचा दी।
हालात यहां तक बिगड़ गए कि कई लोगों को तो अपने वाहन छोड़कर जान बचाकर भागना पड़ा। इन वाहन को बवालियों ने सड़क पर पलट दिया। आग लगाने का प्रयास भी किया। गनीमत रही कि आग नहीं लगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें