फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भीषण बवाल फिर कई जगह आगजनी, असामाजिक तत्वों ने ऐसे मचाया आतंक, देखें 17 तस्वीरें

Wed, 06 Mar 2019 08:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सदर थाना क्षेत्र के भूसा मंडी में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर आक्रोशित भीड़ ने हमला बोल दिया। इस दौरान देखते ही देखते भारी बवाल हो गया। पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की तो भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया। इस बीच भीड़ ने फायरिंग करते हुए पुलिसकर्मियों से वायरलेस और हथियार छीन लिए। इतना ही नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों ने रोडवेज बसों सहित कई दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए धार्मिक स्थल में आग लगी दी। वहीं सिलेंडर फटने से करीब 200 झुग्गियां आग की चपेट में आ गई। हालांकि वहां के लोग पुलिस पर आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सदर थाना पुलिस बुधवार को भूसा मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। इसी के विरोध में बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस व कैंट बोर्ड की टीम पर पथराव कर एक पुलिसकर्मी से वायरलेस सेट व कैंट बोर्ड के सुपरवाइजर का मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

3 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके विरोध में कुछ असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की।

4 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ सौ से अधिक झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। लोगों का आक्रोश महताब सिनेमा होते हुए दिल्ली रोड पर भी पहुंच गया। दोनों जगह हंगामे के दौरान पथराव, फायरिंग, आगजनी तोड़फोड़ करते लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा।
विज्ञापन

5 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने रोडवेज बसों सहित कई दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की। पुलिस सड़क पर उतरी तो छतों से फायरिंग की गई।
विज्ञापन

6 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली रोड पर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। मेहताब आने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए। लोगों ने पुलिस पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

7 of 17
मेरठ बवाल
भैसाली डिपो मेरठ के बस चालक सुनील कुमार बताते हैं कि लगभग सौ से डेढ़ सौ लोगों ने उनकी बस पर हमला बोल दिया। बस में सवार एक महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बस में सवार अन्य तीस से भी ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। बस चालक के अनुसार वह 100 नंबर पर फोन करते रहे लेकिन पुलिस की कोई मदद किसी को नहीं मिली।

8 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि कई बसों के चालकों के साथ भीड़ ने मारपीट की। वहीं बस में मौजूद सवारियों के साथ जमकर लूटपाट भी की गई। लोगों ने भागदौड़ कर अपनी जान बचाई।

9 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में आगजनी की सूचना के बीच घटनास्थल के नजदीक स्थित गोलचा सिनेमा का शो भी बीच में ही बंद कर दिया गया।

10 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
तेजी से फैली अफवाह
आग की अफवाह फैलते ही सिनेमा में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सभी दर्शकों को थिएटर से बाहर भेज दिया गया।

11 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
ताजा जानकारी के अनुसार डीएम और एसएसपी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है।

12 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
बवाल की जानकारी होते ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस से बातचीत की। हालांकि पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया।

13 of 17
मेरठ बवाल
बताया जा रहा है कि मौके पर कांच की कुछ बोतलें भी मिली हैं।

14 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
अंदेशा जताया जा रहा है कि लोगों ने पेट्रोल बम के रूप में इन्हें इस्तेमाल किया होगा।

15 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
यह भी कहा जा रहा है कि कैंट बोर्ड की टीम बंगला नंबर 201 पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए पहुंची थी।

16 of 17
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़े कूड़े में आग लगा दी। जिससे आग फैलकर 200 झुग्गियों में आग लग गई।
विज्ञापन

17 of 17
मेरठ बवाल
बताया जा रहा है झुग्गियों में सिलेंडर फटने से आग लगी है। वहीं इसके अलावा धार्मिक स्थल में भी आग लगी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें