राज्यमंत्री दिनेश खटीक का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनके कई ऑडियो भी वायरल हुए। एक ऑडियो में इंस्पेक्टर मवाना को बलिया तबादले की धमकी दी गई तो वहीं एक अन्य ऑडियो में बिजली विभाग के एसडीओ को धमकाया गया। सोशल मीडिया में एक सिफारिशी पर्ची भी वायरल हुई।
वहीं गंगानगर के अधिवक्ता ओमकार सिंह की खुदकुशी के मामले में भी खटीक पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किया तो दिनेश खटीक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। मंत्री बनने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने से पहले उनका नाम निकाल दिया।