फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम, कहीं लबालब हुई सड़कें, तो कहीं दिखे नजारे मनोरम, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Jul 2020 12:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
शिवालिक की पहाड़ियां - फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी में दिन में तपती गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम ने पलटी मारी। जनपद के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ कुछ देर के लिए बारिश हुई। वहीं इस दौरान कई जगह जलभराव की समस्या हो गई तो कई जगह भूमि कटान की समस्या हुई तो कई जगह प्रकृति के सुंदर नजारे भी दिखाई पड़े :-

 
विज्ञापन

2 of 5
शिवालिक की पहाड़ियां - फोटो : amar ujala
बिजनौर के कालागढ़ में बारिश के बाद कालागढ़ की पहाड़ियों के सुंदर नजारे दिखाई दे रहे हैं। बादलों के डेरे किसी को भी अपनी और आकर्षित करने में कामयाब है। 



 
विज्ञापन

3 of 5
शिवालिक की पहाड़ियां - फोटो : amar ujala
पहाड़ियों पर हुई बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हुआ है वहीं शिवालिक पर्वतों के खूबसूरत नजारे कालागढ़ में नजर आ रहे हैं। केंद्रीय कालोनी से सटी पहाड़ी व पुराना कालागढ़ से दिखाई दे रहे यह दृश्य तीन से 10 किमी की दूरी के हैं। सुबह के समय इन दृश्यों से कालागढ़ की खूबसूरती बढ़ रही है।
 

4 of 5
बारिश - फोटो : अमर उजाला
बरसात से लोगों को गर्मी से मिली राहत 
रविवार की सुबह हुई बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों के चेहरे भी खिल गए, वहीं जलभराव होने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। दोपहर में धूप निकलने के बाद उमस होने से लोग बेहाल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rain in meerut - फोटो : amar ujala
रविवार की सुबह से दोपहर तक हुई बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। धान की रोपाई करने वाले व धान की रोपाई कर चुके किसानों के चेहरे खिल गए है। धान की फसल के लिए रविवार को हुई बरसात काफी फायदेमंद है।

शहर से देहात तक बरसात के बाद जलभराव व गंदगी होने के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। बागपत के जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में धान की रोपाई चल रही है। रविवार को हुई बरसात धान, गन्ना और ज्वार की फसल के लिए फायदेमंद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें