फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivratri 2020: कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, बारिश की फुहारों के बीच श्रद्धालुओं ने किया शिव का जलाभिषेक

Sun, 19 Jul 2020 05:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मंदिरों के बाहर रहा सुरक्षा का कड़ा पहरा।
  • जलाभिषेक से पहले ही सभी मुख्य मंदिरों के बाहर लगाई गई पीएसी व अन्य फोर्स।
विज्ञापन
1 of 6
शिवरात्रि - फोटो : amar ujala
सावन सावन माह में शिवरात्रि के पर्व पर कोरोना संकट पर आस्था भारी पड़ी। सोमवार को पश्चिमी यूपी के मेरठ समेत कई जिलों में हल्की बारिश के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मेरठ और आसपास के जिलों में कुछ स्थानों में मंदिरों में जल चढ़ाने की व्यवस्था की गई थी वहीं कई स्थानों पर लोग अपने अपने घरों में महादेव का जलाभिषेक करते नजर आए

 
विज्ञापन

2 of 6
शिवरात्रि - फोटो : amar ujala
संभवत ऐसा पहली बार है जब भक्त नजदीक जाकर अपने भगवान का जलाभिषेक नहीं कर पाए या उनसे दूर रहे। वहीं मेरठ में जहां हर बार सड़कों और हाइवे कांवड़ियों से पट जाते थे लेकिन कोरोना काल ने इस बार नजारे पूरी तरह बदल दिए। इस बार शिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए भी नहीं निकले। उधर, शिवरात्रि पर सबसे व्यस्त रहने वाले औघड़नाथ मंदिर, बिल्वेश्वर महादेव मंदिर, झारखंडी मंदिर में भी एक  खामोशी फैली हुई है। हालांकि श्रद्धालु आराध्य देव के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंचे लेकिन या तो उन्हें सोशलडिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ा या फिर दूर से ही महादेव के दर्शन करने पड़े
 
विज्ञापन

3 of 6
शिवरात्रि - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में प्राचीन बागेश्वर मंदिर में लोगों ने शिव का जलाभिषेक किया। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को जलाभिषेक की अनुमति दी गई। वहीं मंदिर समिति और पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। 
 

4 of 6
शिवरात्रि - फोटो : amar ujala
बागपत में रवि सोमवार को हल्की बारिश के बीच शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की हालांकि प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक की अनुमति नहीं दी गई। मंदिर के कपाट बंद रहे व बाहर से ही भक्तों ने आराध्य देव का दर्शन किया। 
विज्ञापन

5 of 6
महाशिवरात्रि - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर की मीरापुर स्थित सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का आना .जाना लगा रहा सुबह से ही लाइने लगी रही यहां मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवरात्रि - फोटो : amar ujala
शामली के शिव चैक पर जहां हर बार कांवड़ लाकर शिव का जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रहती थी, वहीं इस बार यहां भी सन्नाटा ही पसरा रहा। बहुत कम संख्या में श्रद्धालु घरों से निकले। अधिकतर लोगों ने अपने घर में या नजदीकी मंदिरों में जाकर ही सोशल डिस्टेंस के साथ शिव का जलाभिषेककिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें