पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को अचानक मौसम ने मिजाज बदल लिया। इस बीच यहां कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ आसमान से जमकर ओले बरसे। हालांकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। आगे देखिए ओलों ताजा तस्वीरें:-
विज्ञापन
2 of 10
पश्चिमी यूपी में गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के कई शहरों में गुरुवार दोपहर को अचानक काले बादल छा गए। फिर तेज तेज हवा चलने लगी। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हुई और बाद में जमकर ओले गिरे।
विज्ञापन
3 of 10
पश्चिमी यूपी में गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
किसानों के लिए चिंता की बात यह है कि अभी खेतों में गेहूं की फसल कटाई के लिए खड़ी है। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।
4 of 10
पश्चिमी यूपी में गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को जहां सुबह में तेज धूप निकली तो वहीं दिन में काफी गर्मी रही। दोपहर तीन बजे मौसम का मिजाज बदलने से किसान चिंतिंत हो उठे।
विज्ञापन
5 of 10
पश्चिमी यूपी में गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दिन में ही रात जैसा नजारा बन गया। काले घने अंधेरे के बीच तेज आंधी ने भी लोगों को परेशान किया। मेरठ देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।
विज्ञापन
6 of 10
पश्चिमी यूपी में गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
इससे सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।