फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

Thu, 05 Oct 2023 09:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Raid in hotels : होटलों में छापा पड़ा तो प्रेमी जोड़ों में भगदड़ मच गईं। इस दौरान पुलिस ने होटलों से कई प्रेमी जोड़ों को पकड़ा है। 
विज्ञापन
1 of 6
होटल में छापा। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में पुलिस ने गुरुवार को यूवी इन होटल, महावीर रेजीडेंसी‚ आशीर्वाद होटल और ग्रीन होटल पर छापामारी की। छापामारी के दौरान यूवी इन होटल में चार जोड़े मिले, जिन्हें पकड़कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने होटल पर ताला लगा दिया।

बताया गया कि होटलों में छापा पड़ते ही वहां हड़कंप मच गया। बताया गया कि प्रेमी जोड़ों ने होटलों से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बताया गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हस्तिनापुर में मौजूद सभी होटलों पर पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान होटलों के संचालकों में हड़कम मच गया। पुलिस ने कई संदिग्ध जोड़ों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

2 of 6
होटल में छापा। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में होटलों का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक होटल हस्तिनापुर में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोगों की शिकायत के आधार पर उच्च अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को हस्तिनापुर में मौजूद सभी होटलों पर छापा मारा। जिससे होटलों के संचालकों में हड़कंप मच गया।

4 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
छापामारी के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने इन होटलों में मिले करीब आधा दर्जन संदिग्ध जोड़ों को हिरासत में लिया है। जिन्हें थाने पर लाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
होटल पर छापा। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि थाने पर आगे की कार्रवाई के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस ने होटल को सील किया। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पुलिस ने एक होटल पर सील लगा दी है। चर्चा है कि अभी कई और होटलों पर सील लगाई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें