फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में गड्ढे में दबे मिले वाई-फाई राउटर, दस मोबाइल फोन थे कनेक्ट, बीमारी के बहाने कैदियों की मौज

Thu, 05 Sep 2019 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
बागपत जेल का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी और कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम यूपी में जेल से मोबाइल फोन, वाईफाई और व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए जरायम का नेटवर्क चल रहा है। इसका खुलासा हाल में कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम और आईजी रेंज आलोक सिंह द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद हुआ।

वहीं इसके बाद जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अपराधियों ने इतना बड़ा नेटवर्क फैला रखा है और अधिकारियों को भनक तक नहीं हैं। गौरतलब है कि बागपत जिला कारागार में ही पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला
बड़ा सवाल है कि यह सब इलेक्ट्रानिक सामान जेल में कैसे पहुंचा और कौन-कौन से बंदी इनका इस्तेमाल कर रहे थे। बरामद चिप और अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। 

इससे पता चल सके कि इन सामान का कितने समय से और कहां-कहां प्रयोग किया गया है। दोनों अधिकारियों ने अपनी संयुक्त जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। वहीं, जेल में खाने की क्वालिटी भी खराब मिली है।
विज्ञापन

3 of 6
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर और आईजी रेंज ने बागपत जेल में अचानक छापामारी कर बैरक खंगालीं। जांच पड़ताल में अधिकारियों को वाईवाई राउटर और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जेल की बैरकों में दो फीट गहरे गड्ढे में वाई-फाई राउटर दबे थे, जिनसे करीब दस मोबाइल फोन कनेक्ट थे। 

4 of 6
डीएम ने बागपत जेल में किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
बीमारी के बहाने कैदियों की मौज
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि जेल के अस्पताल में मामूली बीमार कैदियों को भी भर्ती कर लिया गया। जिला जज की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा, अभी तक यहां सिर्फ 20-21 तक ही कांफ्रेंस कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बागपत जेल अधीकक्षक विपिन कुमार मिश्र
वाईफाई मॉडम, पेन ड्राइव की होगी फोरेंसिक जांच

कमिश्नर और आईजी की छापामारी के दौरान बागपत जेल में बरामद हुए मोबाइल, वाईफाई मॉडम, पेन ड्राइव और चिप की फोरेंसिक जांच होगी। दोनों आला अधिकारियों ने इसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बागपत जेल अधीकक्षक विपिन कुमार मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विक्की के साथ बजरंगी की आखिरी रात

जेल में मोबाइल और अन्य सामान बरामद होने के बाद विक्की सुन्हेड़ा का नाम सुर्खियों में है। पूर्वांचल का डॉन मुन्ना बजरंगी बागपत जेल में विक्की सुन्हेड़ा के पास ही आकर रुका था। विक्की कई बड़े अपराधियों का राजदार है। उस पर 50 हजार का इनाम रह चुका है।

आगरा में एक्सप्रेस ट्रेन की चेन पुलिंग कर वह मेरठ पुलिस के शिकंजे से फरार हो गया था। विक्की पर करीब 20 मुकदमे चल रहे हैं। काठा के नीटू की हत्या में नामजद है और परिजनों को जेल से धमकाने में उसका नाम आया। वह एलएलबी पास है और प्रापर्टी डीलर भी रह चुका है। शार्प माइंड अपराधियों में विक्की की गिनती होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें