मेरठ में बुधवार रात चार अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से पांच बदमाश घायल हो गए। इन बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी अजय साहनी के आने के बाद दो माह में चार बदमाश ढेर हो चुके हैं। जबकि 51 बदमाशों को पैर में गोली मारकर पकड़ा जा चुका है। आगे देखें कैसे पुलिस अपराधियों को दे रही है करारा जवाब: -
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
पठानपुरा रोड पर जानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया तो जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। आरोपी की पहचान दिलशाद पुत्र हमीद निवासी सिवाल खास जानी के रूप में हुई। उस पर एक दर्जन मुकदमे हैं। वह नकली नोटों के मामले में भी जेल जा चुका है। बाइक पर आगे-पीछे नंबर नहीं था। उससे एक तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
ठक-ठक गैंग का निकला घायल बदमाश
नौचंदी पुलिस ने नौचंदी मैदान के पास चेकिंग के दौरान कार सवार चार संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। जिस पर युवकों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में चारों युवक कार छोड़कर वहां से भागे तो दो बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोलियां लगीं। जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी अनीस उर्फ काला निवासी काशीराम कालोनी खरखौदा और इरफान उर्फ लाल निवासी श्यामनगर लिसाड़ी गेट हैं। अनीस तिहाड़ जेल से पैरोल पर आया था। वह अपने साथियों के साथ लूट करने के जा रहा था। यह ठक-ठक गैंग का बदमाश है।
4 of 6
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
बिजली बंबा बाईपास पर घेराबंदी
नौचंदी से कार से भागे बदमाश लिसाड़ीगेट से होते बिजली बंबा बाईपास की तरफ भागे हैं। वायरलेस पर इसकी सूचना फ्लैश हुई। जिसके बाद कई थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई। बाईपास स्थित जुर्रानपुर गांव से पहले इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने पुलिस टीम के साथ दोनों बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सरताज निवासी रशीदनगर के पैर में गोली लगी। जबकि उसका साथी इनाम निवासी लखीपुरा लिसाड़ीगेट जंगल में भाग गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
रोहटा में जैनपुर के जंगल में देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश परवीन पुत्र वहीद निवासी जैन नगर थाना रोहटा के पैर में पुलिस की गोली लगी। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर कई थानों में चोरी और लूट के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदमाशों को पुलिस दे रही पूरा जवाब
बदमाश खुली चुनौती देकर वारदात कर रहे हैं। पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागते हैं। पुलिस भी उनके ही अंदाज से जवाब दे रही है। अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। -अजय साहनी, एसएसपी