जाम लगा रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव चक के अड्डे पर स्थित एक चाय की दुकान के बाहर कुछ लोग खड़े हुए थे। इसी दौरान नूरपुर की ओर से आ रही सेंट्रो कार अनियंत्रित हो गई। कार की चपेट में आकर गांव पाड़ली मांडू निवासी राजन, मंडौरा विप निवासी अमित, निक्की, मोहल्ला शीशग्रान निवासी कमला, समसपुर निवासी वैजयंती, नूरपुर निवासी शारिक, परवेज, अरशद घायल हो गए।