कानपुर प्रकरण के बाद कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। सोमवार को रोहटा, सरूरपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस और एसटीएफ ने भदौड़ा गांव में योगेश भदौड़ा और करनावल गांव में उधम सिंह के घर दबिश दी। दोनों ही कुख्यात बदमाश इस समय जेल में बंद हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों के घरों से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए। भदौड़ा गांव में ही सुशील फौजी और करनावल गांव में बदमाश लीलू के घर पर छापा मारा गया। इस दौरान विरोध होने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तलाशी ली।