फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvati Amavasya 2020: श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर मनाया पर्व, देखिए पश्चिमी यूपी की ये तस्वीरें

Mon, 20 Jul 2020 02:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी के जिलों में सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में स्थान कर सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया। हर बार की तरह इस बार भीड़ तो नजर नहीं आई, लेकिन श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ इस पर्व को खुशी से मनाया। हालांकि इस बार ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में ही पूजा-अर्चना कर इस पर्व को मनाया है। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में श्रद्धालुओं ने गंगा बैराज पर स्नान कर सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया। कोरोना काल के चलते इस बार गंगा बैराज पर बहुत कम भीड़ देखने को मिली है। वहीं इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया।

विज्ञापन

3 of 5
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मुजफ्फरनगर जिले में भी श्रद्धालुओं ने शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया।

4 of 5
श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया - फोटो : अमर उजाला
उधर, शामली जनपद के कैराना में सावन के सोमवार और अमावस्या पर यूपी और हरियाणा के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ दान आदि दिया।

सोमवार को श्रावण माह में सोमवती अमावस्या के अवसर पर सुबह छह बजे से ही यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। हरियाणा की ओर से यमुना तट की ऊंचाई कम होने के चलते हरियाणा की ओर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल में स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य अर्पण किया। इसके पश्चात यमुना तट किनारे मंदिरों में पूजा-पाठ किया। इस दौरान यमुना नदी किनारे प्रसाद व खेल-खिलौनों आदि की दुकानें लगी थीं, जिसमें बच्चों ने खरीदारी की। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर यमुना नदी पर पुलिस चौकी इंचार्ज और पीएसी की फ्लड टीम नाव के साथ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगा में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सावन में सोमवती अमावस्या व्रत का खास महत्व होता है। मानसिक परेशानी या चंद्रमा कमजोर हो तो इस दिन विशेष लाभ मिल सकता है। करीब 20 साल बाद सोमवती और हरियाली अमावस्या का खास योग भी बन रहा है। इस बार सोमवती अमावस्या का व्रत सोमवार यानी 20 जुलाई को रखा जा रहा है। पौष मास में मूल नक्षत्र के कारण दोषों से ज्यादा आसानी से मुक्ति मिल सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें