फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO: नशे में धुत युवकों ने एसएसपी आवास के पास मचाया उत्पात, पुलिस ने बरसाईं लाठियां, चार गिरफ्तार

Wed, 11 Jan 2023 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
नशे में धुत युवक - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मंगलवार देर रात एसएसपी आवास के पास आईसीआईसीआई बैंक के बाहर शराब पीकर कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत युवक कभी गाड़ी के बोनट पर चढ़कर डांस करते तो कभी गाड़ी की छत पर खड़े होकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान यहां मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे युवकों को घर जाने को कहा तो वे नहीं माने।

इसके बाद पुलिस ने नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे युवकों पर जमकर लाठियां बरसाईं। वहीं ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद बुधवार सुबह उन्हें नसीहत देते हुए परिजनों को सौंप दिया। आगे तस्वीरों में देखें कैसे नशे में युवकों ने अधिकारी के आवास के नजदीक गाड़ियों को पार्क कर हंगामा किया।
 
विज्ञापन

2 of 6
नशे में धुत युवक - फोटो : अमर उजाला
 जानकारी के अनुसार एसएसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर आईसीआईसीआई बैंक है। मंगलवार रात बैंक के सामने सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर कुछ युवक हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
नशे में धुत युवक - फोटो : अमर उजाला
नशे में धुत युवकों ने तेज आवाज में कार का डीजे बजा रखा था। वे कभी कार की छत पर चढ़कर नाचते तो कभी बोनट पर चढ़कर हंगामा करते। हंगामा सुनकर वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया।


 

4 of 6
नशे में धुत युवक - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर डायल 112 व लालकुर्ती थाने की जीप मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस से भी अभद्रता की और अंजाम भुगत लेने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
नशे में धुत युवक - फोटो : अमर उजाला
मामला बिगड़ता देख पुलिस ने युवकों पर लाठियां बरसा दीं। तब जाकर युवक शांत हुए। वहीं पुलिस चारों युवकों को कार सहित थाने ले आई और लॉकअप में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नशे में धुत युवक - फोटो : अमर उजाला
एसओ लालकुर्ती नरेश कुमार ने बताया कि युवक अत्याधिक नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे। उनके परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद सुबह परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें