फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की चाहत या अनैतिक संबंध: हत्या के बाद गंगनहर में फेंकी मां-बेटी की लाश, बच्ची के शव का होगा पोस्टमार्टम

Tue, 14 Mar 2023 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मृतक ज्योति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में महिला ज्योति और उसकी दो साल की बेटी भव्या की हत्या करने के बाद उनके शव गंगनहर में फेंके गए थे। दरअसल, पूठखास गंगनहर में डूबी ज्योति का शव हिंडन नदी में मिला था, जबकि गंगनहर का हिंडन नदी से कोई कनेक्शन नहीं है। पुलिस को अंदेशा था कि हत्या के बाद शव फेंका गया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। वहीं, रोहटा पुलिस के मुताबिक बालैनी में महिला का पोस्टमार्टम कराया गया, जहां रिपोर्ट ने हत्या की आशंका को और गहरा कर दिया। पूठखास गंगनहर पर ज्योति का पति आशीष दोनों को लेकर गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस शक के साथ जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में ज्योति के सिर में चोट के सात निशान पाए गए और एक नुकीली चीज सिर में घुसी मिली है। 

सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह के मुताबिक पति से पूछताछ की जा रही है और अन्य तथ्य जुटाए जा रहे हैं। ज्योति के पिता इकबाल ने भी पति आशीष और उसके माता-पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं, आशीष ने बिना पोस्टमार्टम ही बेटी भव्या के शव काे दफना दिया था, अब पुलिस भव्या के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

2 of 7
गंगनहर हादसा - फोटो : अमर उजाला
रोहटा थाना क्षेत्र के किठौली गांव निवासी आशीष कुमार ज्योति और दो साल की बेटी भव्या के साथ रविवार सुबह चार बजे पूठखास स्थित गंगनगर पर आए थे। आशीष ने बताया था कि गंगनगर में पत्नी और बेटी का पैर फिसल गया था। दोनों डूब गई थीं। बाद में रोहटा पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की थी। भव्या का शव भोला झाल पर मिल गया, जबकि ज्योति का शव करीब 20 किमी दूर बालैनी बाागपत स्थित हिंडन नदी में झाड़ी में फंसा मिला था। 
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पिता आशीष ने बेटी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। आशीष ने उसके शव को दफना दिया था। वहीं, ज्योति के शव का बागपत पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज्योति के सिर में चोट के सात निशान और सिर में नुकीली चीज घुसी मिली है। ज्योति बागपत के जौहड़ी गांव की रहने वाली थी। उसके शव की पहचान भी मायके वालों से कराई गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बागपत पुुलिस ने ज्योति का शव मायके वालों को सौंप दिया। जौहड़ी गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

4 of 7
गंगनहर हादसा - फोटो : अमर उजाला
सिर में गहरी चोट से हुई ज्योति की मौत
बागपत में ज्योति के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डाॅ. राजेश कुमार का कहना कि मौत सिर में चोट लगने से हुई है। चोट कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस करेगी। वहीं, पुलिस आशीष से पूछताछ कर रही है। एसओ रोहटा राजेश कांबोज ने कहा कि ज्योति की तीन बेटियां थीं। आशंका है कि बेटे की चाहत में तंत्र-मंत्र के कारण वारदात हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रोहटा थाना पुलिस ने ले ली है। सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि पुलिस बच्ची के शव का भी पोस्टमार्टम कराएगी। उसके शव को मिट्टी से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति डीएम से मांगी गई है।
विज्ञापन

5 of 7
गंगनहर हादसा, मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बेटे की चाहत या अनैतिक संबंध..., जांच जारी 
गंगनहर में करीब 20 किमी की दूरी पर ज्योति और उनकी बेटी भव्या के शव नग्न अवस्था में मिले थे। पुलिस का कहना है कि बेटे की चाह में तंत्र-मंत्र या फिर अनैतिक संबंध में मां-बेटी की हत्या की गई है, इन दोनों बिंदुओं पर ही पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने ज्योति के ससुराल-मायके के कई लोगों से जानकारी जुटाई है। 
विज्ञापन

6 of 7
गंगनहर हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक ज्योति के पति आशीष ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे की चाह के लिए वह ज्योति के साथ मोदीनगर में एक तांत्रिक से मिले थे। तांत्रिक ने ही गंगनहर में सुबह चार बजे स्नान करने और वहीं पर ही पूजा-पाठ करने पर पुत्र प्राप्ति की बात बताई थी। इसके अलावा ज्योति को मायके में पूजा-पाठ कर वहां की मिट्टी या राख लाकर गंगनहर में डालने की सलाह दी थी। तांत्रिक की सलाह के अनुसार दंपती शनिवार शाम बेटी भव्या के साथ ससुराल जौहड़ी पहुंचे थे। रविवार तड़के 4:00 बजे पूठ गंगनहर पुल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद ज्योति बेटी के साथ गंगनहर में राख डालने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और नहर में जा गिरी।

हालांकि आशीष का बयान पुलिस के गले नहीं उतरा। पुलिस का कहना है कि जब मां-बेटी एक साथ गंगनहर में गिरी हैं तो दोनों के शव 20 किमी के अंतराल से कैसे मिले। पोस्टमार्टम में ज्योति के सिर में चोट और नुकीली चीज मिलने पर हत्या का शक गहरा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गंगनहर हादसा - फोटो : अमर उजाला
टीम ने ग्रामीणों से की पूछताछ 
सीओ सरधना ने बताया कि सोमवार को एसओ रोहटा के साथ घटनास्थल का मुआयना किया गया। जहां-जहां पर शव मिले, वहां जाकर जांच की है। गांव के लोगों से भी जानकारी ली। रविवार को कुछ लोगों ने बताया था कि गंगनहर और हिंडन का कोई कनेक्शन आपस में नहीं जुड़ता है, लेकिन सोमवार को जांच की तो पता चला कि टीकरी गांव स्थित गुरुकुल प्रभात आश्रम के पास से रजबहा गंगनहर से निकला है। यह रजबहा नेक गांव से होते हुए हिंडन नदी से जुड़ता है। संभावना जताई गई कि पानी का बहाव तेज होने से दोनों शव अलग-अलग बह सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें