फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: सिरफिरे ने दुष्कर्म के विरोध में छात्रा को घर में घुसकर दी खौफनाक मौत, हत्या के बाद शव के साथ..

Mon, 02 May 2022 01:19 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
छात्रा की हत्या - फोटो : amar ujala
मेरठ के फलावदा थाने के बातनौर गांव में सिरफिरे ने दुष्कर्म के विरोध पर दिनदहाड़े 8वीं की छात्रा की घर में घुसकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारोपी शव के साथ अंदर कमरे में ही रहा। ग्रामीण दीवार तोड़कर अंदर घुसे। वहीं परिजनों का कहना है कि हत्यारोपी रोहित ने पंद्रह दिन पहले छेड़छाड़ भी की थी। पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी ने प्रेम प्रसंग की कहानी बताई जिसके बाद पुलिस दोनों की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
  
बातनौर गांव में सरकारी पानी की टंकी के एक कमरे में प्राइवेट लाइनमैन ओमवीर का परिवार रहता है। रविवार को परिवार के लोग काम पर गए थे। इनके पड़ोसी सुभाष के घर में काफी दिनों से मोदीनगर के बड़का गांव निवासी रोहित पुत्र रमेशचंद रहता था।
विज्ञापन

2 of 5
छात्रा की हत्या - फोटो : amar ujala
आरोप है कि रविवार को रोहित दिन में करीब 11 बजे ओमवीर घर मे घुस आया और उनकी बेटी रजनी (16) को कमरे में बंद कर पहले दुष्कर्म का प्रयास किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: ईद के मद्देनजर सुरक्षा चाक-चौबंद, अधिकारियों की दो टूक-बिना अनुमति सड़कों पर नहीं होगी नमाज
 
विज्ञापन

3 of 5
छात्रा की हत्या - फोटो : amar ujala
घर में उस समय रजनी का 8 वर्ष का भाई था। बच्चे ने शोर मचाया तो परिजनों और ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन आरोपी रोहित बाहर नहीं निकला। इस पर लोगों ने कमरे की दीवार तोड़ी तो अंदर रजनी का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई की। कुछ ही देर बाद पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। फॉरेंसिक टीम और एसपी देहात ने भी साक्ष्य जुटाए। 

 

4 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
हत्यारोपी ने बताई प्रेम प्रसंग की कहानी
पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी रोहित ने बताया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और रजनी ने ही उसे बुलाकर कहा था कि वह साथ ले चले नहीं तो मार दे। रोहित ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि इसके बाद उसने गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी।  

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों का बुरा हाल: गर्मी में तप रहे छात्र-छात्राएं, अफसर कूल-कूल, किताबों से हवा कर रहे बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्रा की हत्या का आरोपी बाएं - फोटो : amar ujala
इन का कहना है: 
एस पी देहात केशव कुमार ने आरोपी प्रेमी से सीएचसी में बंद कमरे में घंटों पूछताछ की। एस पी देहात ने दावा किया कि आरोपी रोहित ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसका छात्रा से प्रेम प्रसंग था। छात्रा किसी दूसरे से भी बात करती थी इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें