फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे पर खाना बना रही थी पत्नी, पति ने पहुंचकर बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां, लिया खौफनाक बदला

Thu, 10 Dec 2020 04:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिस युवक के प्यार में पड़कर रुखसाना ने अपनों से बगावत कर लव मैरिज की थी वही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा उसने शायद ही सोचा हो। शादी को दो साल भी नहीं बीते थे कि पति पत्नी में विवाद रहने लगा, पति के लिए रुखसाना की मोहब्बत नफरत में बदली तो पति ने भी पत्नी के खात्मे की साजिश रचनी शुरू कर दी। पढ़ें, कैसे नफरत में बदल गई साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले मोहसिन और रुखसाना की मोहब्बत: -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह जब रुखसार अपने मायके में चूल्हे पर खाना बना रही थी, उसके परिजन बाहर गए थे। सिर्फ मां मलीबा ही घर में मौजूद थी। इसी बीच मोहसिन और उसके साथी पहुंचे और गोलियां बरसा दीं। मलीबा ने बेटी को बचाने के लिए बहादुरी दिखाते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया, लेकिन मोहसिन और उसके साथी फायरिंग करते रहे। 

मोहसिन ने उस कमरे का दरवाजा भी तोड़ डाला, जिसके बाद कमरे में घुसकर रुखसार की हत्या कर दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुचे तो उन पर भी करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। ग्रामीणों ने बताया कि मोहसिन और उसके साथियों ने जिस तरह गोलियां चलाईं, उससे लग रहा था कि जो भी सामने आएगा, उसकी हत्या करने की ठान रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे में गोलियों से गूंजा आलमपुर
घने कोहरे में ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव आलमपुर गूंज उठा। इस वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। बुधवार सुबह जब वारदात हुई, तब लोग नींद से जागे ही थे। इसी बीच गोलियां की तड़तड़ाहट से गांव गूंज उठा। लोग घबरा गए और जहां से गोलियों की आवाज आ रही थी, उस ओर कोहरे में ही दौड़ पड़े। 

मौके पर पहुंचे तो रुखसार और मां मलीबा खून से लथपथ पड़ी थीं। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी मोहसिन और उसके साथी तड़के ही गांव पहुंच गए थे। वारदात को अंजाम देने की पूरी साजिश कर रखी थी। कोहरा घना था, जिससे कुछ दूरी पर खड़े व्यक्ति को भी पहचान पाना मुश्किल था।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव बराला निवासी मोहसिन का गांव आलमपुर में अपनी दो बहनों के यहां आना-जाना था। गांव में उसकी मुलाकात रुखसार से हुई। दोनों का मिलना-जुलना बढ़ा तो प्रेम हो गया। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार और समाज के कुछ लोग तैयार नहीं थे। 

इस पर रुखसार और मोहसिन ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के दो साल बाद ही दोनों में मतभेद हुआ और रुखसार ने अपने घर का रुख कर लिया। एक साल से वह अपने मायके में रह रही थी। रुखसार ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ गंगोह कोतवाली में तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सबक सिखाने और कानूनी कार्रवाई पर अड़ी थी रुखसाना
रुखसार और मोहसिन ने प्यार होने के बाद कोर्ट मैरिज की थी। दो साल बाद दोनों में अनबन हुई तो दोनों पक्षों के लोग गांव के जिम्मेदारों की मदद से सुलह कराने की कोशिश भी कर रहे थे। लेकिन रुखसार आरोपी पति को सबक सिखाने और कानूनी कार्रवाई कराने पर अड़ी हुई थी।

इससे नाराज मोहसिन ने योजना बनाई और रुखसार की हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें