फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: सिर कटी लाश से फैली सनसनी, इस हालत में देख उड़े ग्रामीणों के होश, गर्दन की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 27 Sep 2022 04:26 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खजूरी में मंगलवार को एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, जानकारी लगने पर गांव के लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और गांव वालों से पूछताछ की। 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान खजूरी निवासी कपिल पुत्र धीरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस शव से गायब गर्दन की खोज में जुटी है। पुलिस ने बताया कि शव के पास एक मोबाइल फोन भी मिला है लेकिन फोन से सिमकार्ड गायब है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे ग्राम खजूरी निवासी मुनकाद व शाहरुख भैंसा-बुग्गी लेकर पशुओं का चारा लेने अपने खेतों पर जा रहे थे। जैसे ही वह खजूरी-लालपुर के बीच चकरोड से अपने खेत पर पहुंचे तो चकरोड़ के बीचों-बीच खून पड़ा मिलने पर दोनों युवकों ने अपनी भैंसा बुग्गी रोक ली।

इसके बाद वे उतरकर छानबीन करते हुए आगे बढ़े तो केवल 20 मीटर की दूरी पर ईंख के खेत में गर्दन कटा शव दिखाई दिया। सिर कटी लाश देख दोनों युवकों के होश उड़ गए। दोनों बिना चारा लिए ही घर वापस लौट आए और ग्रामीणों को गर्दन कटा शव मिलने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उधर, आसपास गांव के लोग शव को देखने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने तकरीबन दो घंटे तक शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद गांव के कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर सिर कटी लाश का फोटो वायरल कर दिया।

 

4 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हाथ में लगी चोट से हुई शव की पहचान
इसके बाद शव की पहचान कपड़े, बेल्ट व हाथ में चोट से हुई। मृतक की पहचान दीपक पुत्र धीरेंद्र के रूप में हुई है। दीपक की हत्या की सूचना पर पिता धीरेंद्र मौके पर पहुंचे और फूट-फूट कर रोने लगे। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
वहीं गर्दन कटा शव मिलने की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी देहात मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों ने एसपी देहात से मृतक दीपक की गर्दन बरामद करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Ankita Murder: मेरठ के दंपती ने खोले रिजॉर्ट के 'डर्टी सीक्रेट', बोले-स्क्योरिटी गार्ड ने किया था आगाह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस आसपास के खेतों में गर्दन की तलाश कर रही है। पुलिस इस घटना को प्रेम-प्रसंग के मामले से जोड़कर चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक के पिता धीरेंद्र उर्फ भगत जी एक जमीदार हैं और गांव के एक सम्मानित व्यक्ति हैं। वहीं मृतक दीपक नशे का आदी था। वहीं पिता ने एसपी देहात को बताया कि बेटा दो दिन से घर से गायब था, परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें