अंकिता मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
पुलकित की करतूतों की कहानी, मेरठ की बहू की जुबानी
उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को खौफनाक तरीके से अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य की करतूतों की कहानी मेरठ की बहू ने भी बयां की है। सिविल लाइंस क्षेत्र रहने वाली पूर्व कर्मचारी ईशिता ने बताया कि वह पूर्व मंत्री के रिजॉर्ट में ढाई महीने मैनेजर रहीं हैं। उनके पति भी रिजॉर्ट में काम करते थे। उन्हें भी कई बार परेशान किया गया। वह अपने पति को लेकर वहां से खुद को बचाकर लौटीं।