फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Meerut: युवक की गोली मारकर हत्या, सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे कृष्णा का सिर्फ इतना था कसूर

Sat, 06 Jul 2024 11:25 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
कृष्णा हत्याकांड सरधना - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे सरधना के भामौरी गांव के दो युवकों ने कृष्णा ठाकुर (21) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवकों ने चचेरी बहन से बात करने का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया। हत्या की सूचना पर एसपी देहात, सीओ, थाना प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
कृष्णा हत्याकांड सरधना - फोटो : अमर उजाला
सरधना थाना क्षेत्र के भामौरी गांव निवासी जयसिंह के बेटे कृष्णा ने इसी वर्ष 12वीं पास की थी। आजकल वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार देर शाम बजे कृष्णा दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। अभय के घेर के सामने गांव के मोहित शर्मा और सौरभ ने उसको रोक लिया। सौरभ ठाकुर ने कृष्णा की कनपटी पर गोली मार दी। 

मोहित शर्मा ने दूसरी गोली पेट में मार दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर फरार हो गए। खून में लथपथ कृष्णा को परिजन उठाकर सीएचसी ले गए। वहां से रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल लाए लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
कृष्णा हत्याकांड सरधना - फोटो : अमर उजाला
निजी अस्पताल में डाक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल और सरधना थाना प्रभारी प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

 

4 of 6
कृष्णा हत्याकांड सरधना - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ माह पहले भी  जताया था विरोध
कृष्णा के पिता जयसिंह ने बताया कि मोहित उनकी भतीजी से बात करता था। कृष्णा ने डेढ़ माह पहले विरोध जताया था। इसके बाद मोहित ने अपने दोस्त सौरभ के साथ मिलकर कृष्णा पर हमला किया। जयसिंह ने सौरभ के पिता विक्रम से इसकी शिकायत की थी।

विक्रम ने भरोसा दिलाया था कि मोहित अब बातचीत करने का प्रयास नहीं करेगा। जयसिंह ने बताया कि भरोसा देने के बाद भी उनके बेटे की हत्या  कर दी। बताया कि मोहित और सौरभ रोजाना नशा करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कृष्णा हत्याकांड सरधना - फोटो : अमर उजाला
दो बहनों, माता-पिता व दादी का रो-रोकर बुरा हाल 
कृष्णा की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि कृष्णा ने इसी वर्ष खेड़ा इंटर काॅलेज से पढ़ाई की थी। कृष्णा दो बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी बहन आरती की शादी हो चुकी है। दूसरी बड़ी बहन कल्याणी की नवंबर में शादी तय हो चुकी है।

कृष्णा के पिता जयसिंह गांव से सरधना तक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। कृष्णा की मौत से मां सुषमा, पिता जयसिंह, दादी प्रकाशी, बहन आरती व कल्याणी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि बड़ी मन्नतों के बाद कृष्णा का जन्म हुआ था। हत्यारोपियों ने पूरा घर उजाड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्पताल में माैजूद परिजन व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रात को गांव में पुलिस रही तैनात 
गांव के रात को पुलिस तैनात कर दी गई। मोहित और सौरभ के कई परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  

परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस की दो टीमें हत्यारोपियाें की तलाश में दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   - डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें