मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के न्यू मीनाक्षीपुरम में गर्भवती युवती सीमा (23) की उसके प्रेमी जोगेंद्र ने केबिल के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस पूरे मामले में सीमा के परिजनों ने आरोपी योगेंद्र और उसकी पत्नी को नामजद करते हुए गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि सीमा को योगेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति ने साजिश कर मारा है। सीमा गर्भवती हो गई थी, जिससे योगेंद्र के परिवार को चिंता सताने लगी थी कि वह उनके घर आकर रहेगी। इसी कारण से साजिशन उसकी हत्या की गई है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सीमा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सीमा पबला इंचौली की रहने वाली थी। प्रेमी योगेंद्र नंगली आजमाबाद इंचौली का रहने वाला है। वह कपड़ों की सिलाई का काम करता है। सीमा इंचौली में ब्यूटी पार्लर चला रही थी। तीन साल पहले उसकी जोगेंद्र से मुलाकात हुई। वह दो बच्चों का पिता है। दोनों गंगानगर स्थित न्यू मीनाक्षीपुरम में किराए के मकान में रह रहे थे। रविवार रात इनमें विवाद हुआ। आरोप कि इसी दौरान योगेंद्र ने डाटा केबल से सीमा का गला घोंट दिया और उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी प्रेमिका के शव के साथ कमरे में ही रहा। सुबह होने पर मकान मालिक ने जब कमरे में झांककर देखा तो वह हैरान रह गया। आगे पढ़ें पूरी वारदात का सच: -