फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में हत्या: कौन थी वो महिला जो थैले में लेकर आई पिस्टल, अपना काम कर चलती बनी, पुलिस...

Wed, 18 Dec 2019 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 9
सीजेएम कोर्ट में कुख्यात शाहनवाज की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के जजी में स्थित सीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए बदमाश की सरेआम कोर्ट रूम के भीतर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। सात माह पहले हुई बसपा नेता हाजी अहसान की हत्या का बदला लेने के लिए इस सनसनीखेज वारदात को पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया।

एक महिला थैले में छिपाकर पिस्टल लेकर कोर्ट में दाखिल हुई। हालांकि यह अभी तक रहस्य बना हुआ है कि आखिर यह माहिला कौन थी। आगे जानें कैसे यह महिला आसानी से पिस्टल लेकर कोर्ट में पहुंची थी: -
विज्ञापन

2 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हाजी अहसान की दूसरी पत्नी का बेटा साहिल अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ आया था। एक महिला पिस्टलों को थैले में छिपाकर लाई थी। सीजेएम कोर्ट से पहले ही पिस्टल तीनों हत्यारों को दे दी गईं।
विज्ञापन

3 of 9
घटना के बाद मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
महिला हत्या के दौरान सीजेएम कोर्ट के बाहर मौजूद थी। अन्य शूटर भी कोर्ट के आसपास मौजूद थे ताकि शाहनवाज व जब्बार के भागने पर वह उन्हें भून सकें। तीनों हत्यारोपी आराम से सीजेएम कोर्ट के अंदर मौजूद थे। किसी को उन पर कोई शक नहीं था। शाहनवाज व जब्बार भी उन्हें नहीं पहचानते थे। 

4 of 9
घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शाहनवाज व जब्बार की हत्या का ताना-बाना 28 मई को हाजी अहसान व शादाब की हत्या के बाद से ही बुनना शुरू हो गया था। हाजी अहसान की हत्या के बाद शाहनवाज गैंग के निशाने पर किरतपुर के चेयरमैन अब्दुल मन्नान व उसकी बहन रिजवाना थीं।

रिजवाना नजीबाबाद निवासी हाजी अहसान की दूसरी पत्नी है। रिजवाना बिजनौर के शीलकुंज कॉलोनी में रहती है। जबकि अहसान की पहली पत्नी नजीबाबाद में रहती है। हत्या के लिए रिजवाना के बेटे साहिल को तैयार किया गया। 
विज्ञापन

5 of 9
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक काफी दिनों से तीनों हत्यारोपियों को गोली चलाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही थी। उन्हें गोली चलाने में पूरी तरह पक्का कर दिया गया। मंगलवार सुबह तीनों ही कोर्ट पहुंच गए। ये तीनों बिना किसी हथियार के कोर्ट परिसर में पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक एक महिला थैले में छिपाकर पिस्टल लेकर कोर्ट पहुंची थी। महिला पर किसी को शक भी नहीं हुआ।

 
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
महिला ने सीजेएम कोर्ट से पहले साहिल, अफराज व  सुमित को पिस्टल सौंप दीं। तीनों पिस्टल लेकर सीजेएम कोर्ट में पहुंच गए। चुपचाप ये कोर्ट में खड़े रहे। शाहनवाज व जब्बार की तीनों को पहले ही पहचान करा दी गई थी।
सीजेएम कोर्ट में कार्रवाई चल रही थी। कोर्ट के अंदर बड़ी तादाद में अधिवक्ताओं के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। तीनों ने कोर्ट के अंदर ही शाहनवाज व जब्बार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

7 of 9
घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शाहनवाज को कोर्ट में ही ढेर कर दिया। जब्बार वहां से जान बचाकर भाग निकला। शाहनवाज को पीठ में गोलियां मारी गईं। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में ताबड़तोड़ गोली चलने के दौरान पिस्टल लाने वाली महिला भी कोर्ट के बाहर  मौजूद थी। 

बताया गया कि कोर्ट में पिस्टल पहुंचाने वाली महिला की पहचान हो चुकी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर चर्चा है कि यह महिला आरोपियों की रिश्तेदार बताई गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस महिला की जानकारी जुटाई जा रही है।

8 of 9
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। शाहनवाज और जब्बार यदि कोर्ट से बचकर भागते भी, तो बाहर मौजूद शूटर उनको ढेर कर देते। मामले में पैरोकार विकास की तरफ से साहिल, अफराज और  सुमित के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सीजेएम कोर्ट में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद जब अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक हत्यारोपियों को कोर्ट में पकड़ लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट कक्ष का दरवाजा बंद करा दिया। अधिवक्ता व अन्य जितने लोग कोर्ट परिसर में मौजूद थे, उनको  भी बाहर निकाल दिया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें