बसपा नेता हाजी अहसान और उनके भांजे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अहसान हत्याकांड में ये बने थे आरोपी
शाहनवाज पर हत्या सहित कई मामलों के 16 मुकदमे दर्ज हैं। हाजी अहसान व उसके भांजे शादाब की हत्या में शाहनवाज, जब्बार, गांव कनकपुर के दानिश, पठानपुरा निवासी खुर्शीद, आसिफ, गांव उब्बनवाला के इकरार, शाहनवाज के भाई शाह आलम, दानिश उर्फ सोनू, नगीना देहात थाने के टांडा माईदास निवासी अफजाल, मुशर्रफ कर पत्नी शबाना, शाहनवाज की पत्नी रूखसाना, जलालाबाद के मोहल्ला राहूखेड़ी निवासी दाऊद, किरतपुर के गांव मुस्सेपुर निवासी मुकीम, गांव उब्बनवाला निवासी दानिश, नजीबाबाद के गांव हीमपुर निवासी असलम, गांव कल्हेड़ी निवासी मुकर्रम व अलावलपुर नैनू निवासी इरशाद के नाम इस हत्या में आए थे। शाहनवाज के भाई शाह आलम, पत्नी रूखसाना व शबाना को छोड़कर बाकी सभी लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ये तीनों पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।