पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करने वाला सिपाही -फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के रहने वाली वीरेंद्र और सहारनपुर की ज्योति सजातीय थे। दोनों की अरैंज मैरिज पांच नवंबर 2018 को हुई। सिर्फ चार माह में ही दांपत्य जीवन में इतना जहर घुल गया, इससे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। लखनऊ से वीरेंद्र रविवार सुबह ही बागपत पहुंचा था। ज्योति साल 2016 और वीरेंद्र साल 2018 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। वीरेंद्र की ट्रेनिंग 25 जनवरी को ही पूरी हुई थी।