फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे से बात करने के लिए रात तक बिलखती रहीं शहीद मेजर की मां, देखें तस्वीरें

Tue, 18 Jun 2019 02:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
शहीद मेजर के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ऊषा कहती हैं कि आर्मी वाले आ रहे हैं। मेरे बेटे केतन से मेरी बात तो करवा दो। मेरा इकलौता लाल, पता नहीं उसे कितनी चोट लगी है। मेरा मन नहीं मान रहा। मेरी आंखें सूख चुकी हैं। कोई है जो मेरे बेटे से बात करवा दे। इस बीच आर्मी अफसर कहते हैं कि माताजी, केतन शर्मा ठीक हैं। उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है। उन्हें चोट लगी है, वैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद मेजर की मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं ऊषा फिर रोने लगती हैं। तभी आर्मी के एक अफसर ने कहा कि मुझे भी बेटा समझो। मैं तो आपका बेटा हूं। बात करवा देंगे। आप यकीन तो करो कि मेजर केतन ठीक हैं। तभी ऊषा बेटे केतन शर्मा के मित्र मेजर आदित्य मलिक को आवाज लगाकर बुलाती हैं कि यह आदित्य भी मेरा बेटा है। केतन के साथ भर्ती हुआ और ट्रेनिंग की है। मेजर आदित्य भी कहते हैं कि वह ठीक हैं। वहां मोबाइल काम नहीं कर रहे हैं। प्लेन से दिल्ली लाया जा रहा हैं। मैं कल सुबह (मंगलवार) को बात करा दूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
मेजर केतन शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आज तिरंगे में लाया जाएगा मेरठ का लाल 
एक अधिकारी ने बताया कि शहीद मेजर केतन शर्मा का पार्थिव शरीर जम्मू से मंगलवार सुबह 11 बजे प्लेन से दिल्ली लाया जाएगा। दिल्ली से आर्मी अधिकारी पार्थिव शरीर को घर पर लेकर आएंगे। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

4 of 5
शहीद मेजर के पिता को संभालते रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
घर पहुंचते ही बिगड़ी पत्नी और बहन की हालत
मेजर केतन शर्मा की पत्नी इरा शर्मा और बहन मेघा देर रात जब घर पहुंचीं तो उनकी हालत बिगड़ गई। भाई की शहादत पर बहन मेघा अपने पिता रविंद्र शर्मा से लिपटकर रोईं, तो बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं गुमसुम खड़े पति और परिवार के लोगों को देखकर मेजर केतन की मां ऊषा बार-बार पति को पास बुलातीं और पूछतीं कि मेरा लाल, मेरा राणु (केतन) ठीक तो है। ये उसके दोस्त वहां से आए हैं। कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं। आपकी आंखों में आंसू क्यों हैं। मेरे लाल से मेरी एक बार बात करा दो। मेरे कलेजे के टुकड़े से बस एक बार भगवान के वास्ते मेरी बात करा दो। परिवार के लोग बार बार उन्हें समझाने लगते कि वह ठीक है और जल्दी घर आ जाएगा। बावजूद इसके मां की हालत बिगड़ती चली गई। उन्होंने डॉक्टर को बीपी चेक भी नहीं करने दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें