फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण: बदर मुझे मारता है, बचा लो! आखिरी कॉल के बाद नहीं बहन का सुराग, भाई ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 19 Jul 2025 08:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Conversion Nexus: धर्मांतरण मामले में लापता एचआर में काम करने वाली युवती का आखिरी मैसेज: बदर मुझे मारता है, बचा लो! भाई का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
1 of 6
बदर अख्तर व युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
Conversion Nexus Meerut: युवती के भाई की आंखें छलक जाती हैं जब वह 2018 में की गई बहन की आखिरी कॉल याद करते हैं। 'वो डरी हुई थी, कांपती आवाज में कहा 'मम्मी बदर मुझे मारता है, प्लीज़ बचा लो…!' यह वही दिन था जब युवती ने आखिरी बार अपने परिवार से बात की।

उस कॉल के बाद युवती ने वॉट्सऐप पर अपने जख्मों की तस्वीरें भेजीं, और फिर अचानक उसका नंबर बंद हो गया। आज तक उसका कोई सुराग नहीं है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बदर अख्तर व आशा नेगी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवती नोएडा के एक बड़े न्यूज चैनल में एचआर पद पर काम करती थीं। पढ़ी-लिखी, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी। वहीं उसकी मुलाकात मेरठ के बदर सिद्दीकी से हुई, जो खुद को जिम ट्रेनर बताता था।

धीरे-धीरे बदर के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ीं और युवती ने परिवार की मर्ज़ी के बिना उससे शादी कर ली। आरोप है कि बदर ने उससे धर्म परिवर्तन भी करवाया।

यह भी पढ़ें: छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन: आखिर कौन है बदर अख्तर? जिसकी तलाश में जुटी टीमें, धर्मांतरण से जुड़ा मामला
विज्ञापन

3 of 6
आशा नेगी के बड़े भाई ने किए कई खुलासे - फोटो : अमर उजाला
परिवार को जब इस शादी और धर्म परिवर्तन की जानकारी मिली तो वो टूट चुके थे। लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा। वे बेटी को समझाएंगे तो शायद वह लौट आएगी।

लेकिन एक दिन बाद अचानक सबकुछ बदल गया। युवती का आखिरी कॉल, फोटो... और फिर सन्नाटा। परिवार ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुराग न मिला।

4 of 6
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
मेरठ के सरूरपुर थाने में भी बदर सिद्दीकी पर एक युवती को धर्म बदलवाकर शादी करने का आरोप है। वह युवती भी अब तक लापता है।

अब जब छांगुर बाबा गिरोह का खुलासा हुआ है, तो युवती का परिवार इसे भी उसी नेक्सस से जोड़ रहा है। बदर अब फरार है, और पुलिस व ATS उसकी तलाश में लगी है।

विज्ञापन

5 of 6
बदर अख्तर व आशा नेगी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवती के भाई का कहना है कि 'मैंने अपनी बहन को कभी डरते नहीं देखा था, लेकिन मेरी मां ने बताया कि उस दिन वह खौफ में थी। उसकी आवाज कांप रही थी। अगर वो जिंदा है, तो हम उसे ढूंढ़ निकालेंगे। अगर नहीं है, तो सच जानना हमारा हक है।'

बता दें कि जैसे-जैसे छांगुर बाबा केस की परतें खुल रही हैं, वैसे ही धर्मांतरण मामले की जड़ें और गहरी होती जा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इस मामले में शहर के हिंदू संगठनों में रोष फैल गया है। हिंदू संगठन कार्यकर्ता सचिन सिरोही ने लापता युवतियों की बरामदगी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की है। उनका कहना है कि बदर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और युवतियों का पता लगाकर उन्हें परिजनों तक पहुंचाया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें