पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री डॉ. संजीव बालियान।
- फोटो : amar ujala
परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री
दुल्हैड़ा में तीसरे दिन भी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। रविवार को मुजफ्फरनगर सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। परिजनों ने मंत्री से परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व हत्या में शामिल फरार दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की। डॉ. बालियान ने डीएम से फोन पर वार्ता कर परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की बात की।