मेरठ में 10वीं के छात्र शिवम यादव की मौत रहस्य बन गई है। उसके मोबाइल में 480 गेम मिले हैं, जबकि उसका बैग नौवीं मंजिल पर पड़ा मिला। वहीं गर्लफ्रेंड वाली बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। लेकिन सभी के मन एक ही सवाल दौड़ रहा है कि शिवम ने आत्महत्या की या फिर उसे कॉलोनी की आठवीं मंजिल से किसी ने फेंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके शरीर में 21 फ्रेक्चर सामने आए है। आइए जानते हैं कि इस मामले में पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है।
अंसल टाउन में आठवीं मंजिल से गिरने पर हुई भी मौत, हत्या का केस दर्ज
मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अंसल टाउन कॉलोनी निवासी जिम ट्रेनर प्रशांत यादव के बेटे और 10वीं के छात्र शिवम की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवम को रोज टॉवर की आठवीं मंजिल से फेंका गया था। वहीं, उसका बैग टॉवर की नौवीं मंजिल पर मिला है। शिवम के मोबाइल में 480 गेम भी मिले हैं। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि टॉवर से गिरने के पीछे किसी तरह का गेमिंग टॉस्क तो कारण नहीं था। बैग के अलग मंजिल पर मिलने सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। घटना से पहले वह सीसीवीटीवी कैमरे में कान पर ईयरफोन लगाकर पैदल जाता दिखाई दे रहा है। वह किसके पास जा रहा था, इसका पता अभी नहीं लग पाया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में 21 फ्रेक्चर बताए गए हैं।