उत्तर प्रदेश के मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी और हॉस्पिटल में सील लगाने बाद उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस जल्द ही पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर सकती है।
याकूब के गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी लगाएगी पुलिस
पुलिस हाजी याकूब कुरैशी और उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज का गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी में जुटी है। पुलिस का दावा है कि गुरुवार को कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी लगाई जाएगी। मुकदमे में याकूब की मीट फैक्टरी के मैनेजर मोहित त्यागी का नाम भी शामिल कर लिया गया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मैनेजर मोहित त्यागी की भी घेराबंदी शुरू कर दी गई है।