मेरठ के सोतीगंज में पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। वहीं रविवार को पुलिस ने फिर से सोतीगंज स्थित एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में बाइक के इंजन पुर्जे और टंकी आदि पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस छापेमारी के दौरान पुलिस को वॉशिंग मशीन के अंदर से भी बाइक के इंजन बरामद हुए हैं। बताया गया कि पुलिस सभी बरामद इंजन व अन्य सामान को अपने साथ वाहन में रखकर थाने ले गई। वहीं घर में मौजूद लोगों का कहना था कि इंजन के कागज होने के बात कह रहे हैं। जिस मकान में छापेमारी की गई है, उसी मकान में जुनैद भी रहता है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कई कबाड़ी पुलिस के रडार पर है तो हाजी गल्ला व उसके चार बेटों समेत कई को जेल भेजा जा चुका है। वहीं जीएसटी विभाग की नजर भी सोतीगंज के कबाड़ियों पर बनी हुई है। तकरीबन 300 से ज्यादा कबाड़ी विभाग के निशाने पर हैं।