यह था पूरा मामला
14 अक्तूबर 2018 को परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के गांव बढ़ला निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की हत्या हुई थी। सरबजीत सिंह अपनी पत्नी संगीता और दो बच्चों के साथ छुट्टी पर गांव आए थे। घटना वाले दिन अपने मामा के गांव फकरपुर कबट्टा खरखौदा से धार्मिक कार्यक्रम से सेंट्रो कार से लौट रहे थे। खरखौदा में संपर्क मार्ग पर बदमाशों ने परिवार के सामने सरबजीत को गोली मारकर हत्या कर दी। जिसका मुकदमा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खरखौदा थाने में दर्ज हुआ था।
हेड कांस्टेबल की पत्नी ने हत्यारोपियों को पहचाना है। एसपी देहात से जांच कराई गई। आरोपियों की शिनाख्त परेड भी हुई। पीड़ित परिवार के कहने पर उनको नामजद किया गया। पुलिस की जांच में जो भी सामने आएगा, उसको उजागर किया जाएगा। - अखिलेश कुमार, एसएसपी
क्राइम ब्रांच ने जांच की थी, लेकिन चश्मदीद से पहचान नहीं कराई थी। सरबजीत की पत्नी संगीता वारदात की चश्मदीद है। शिनाख्त परेड के बाद तीनों को आरोपी बनाया गया। परिवार के लोग भी इन्हें आरोपी मान रहे हैं। -राजेश कुमार, एसपी देहात