फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ के वो 10 घंटे: इधर से उधर दौड़ता रहा तेंदुआ, दहशत में हर तरफ मचती रही भगदड़, तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप

Sat, 05 Mar 2022 12:27 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
घर में घुसा तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
मेरठ शहर की पॉश कालोनी पल्लवपुरम के फेज दो में शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे एमआईटी स्कूल के पास शिक्षिका आभा शर्मा के घर में तेंदुआ घुसने से दहशत फैल गई। करीब दो घंटे बाद वन विभाग के जाल में फंसा तेंदुआ निकलकर कॉलोनी की सड़कों पर दौड़ने लगा। खौफ में भगदड़ मच गई। इसके बाद तेंदुआ एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में घुस गया तो चारों तरफ जाल लगाकर घेराबंदी की गई। शाम को पांच बजे मैन लिफ्ट की मदद लेकर ट्रैंकुलाइजर गन चलाकर तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में बंद कर लिया गया। 

पल्लवपुरम निवासी डॉ. राजकुमार चौधरी ने सुबह करीब 7.30 बजे क्यू पॉकेट में तेंदुए को देख शोर मचाया। तेंदुआ उनकी नजरों से ओझल हो गया और आभा शर्मा के मकान नंबर क्यू 72 में घुस गया। इसके बाद सुबह से शाम तक करीब 10 घंटे तक लोगों में दहशत बनी रही।
विज्ञापन

2 of 7
तेंदुआ से लोगों में तहशत - फोटो : amar ujala
आभा के इंजीनियर बेटे स्वप्निल शर्मा को खिड़की से तेंदुए की पूंछ दिखी। इस दौरान परिवार घर में ही कैद हो गया और लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। वन विभाग ने घर के दरवाजे पर जाल लगा दिया। तेंदुआ इसमें फंसा लेकिन, कुछ ही पलों में निकलकर सड़क पर दौड़ने लगा।
विज्ञापन

3 of 7
तेंदुआछ - फोटो : amar ujala
वहीं तेंदुए को देख दहशत में आए लोग दौड़ने लगे। तेंदुआ खाली प्लॉट की झाड़ियों में घुसा तो वन विभाग की टीम ने चारों ओर जाल लगा दिया। तेंदुए को बेहोश करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम दिल्ली से भी बुलाई गई। 

4 of 7
तेंदुए को पकड़ती टीम। - फोटो : amar ujala
दिल्ली से मंगाई ट्रैंकुलाइजर गन, रैपिड रेल की लिफ्ट आई काम
डीएफओ राजेश कुमार और एसडीओ राजेश चौधरी ने रैपिड रेल का काम कर रही कंपनी से दो मैन लिफ्ट और दो जाल मंगाए। वन विभाग की टीम लिफ्ट के जरिए खाली प्लॉट के ऊपर गई और ट्रैंकुलाइजर गन का इस्तेमाल कर तेंदुए को बेहोश कर दिया और पिंजरे में बंद कर ले गई। 
विज्ञापन

5 of 7
तेंदुए को पकड़ती टीम। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि इस ऑपरेशन में कुल पांच टीमें लगाई गई थीं। एक ट्रैंकुलाइजर गन दिल्ली से मंगाई गई, जबकि एक मेरठ के पास पहले से ही थी। 
विज्ञापन

6 of 7
तेंदुए को पकड़ने में लगी टीम। - फोटो : amar ujala
दौड़े अभिभावक, कई स्कूलों में समय से पहले छुट्टी 
मेरठ में पहले भी शहर के अंदर कई बार तेंदुआ घुस चुका है। दो बार तेंदुआ कैंट में ऐसे स्थानों पर घुसा जहां स्कूल करीब थे। शुक्रवार को शहर में तेंदुआ घुसने की सूचना मिलने के बाद सभी स्कूल प्रबंधन अलर्ट हो गए। रुड़की रोड की कॉलोनियों से आने वाले बच्चों को ले जाने वाली स्कूल बसों के स्टाफ को हिदायत दी गई कि बच्चों को अभिभावकों को सौंपकर ही निकलें। एमपीएस ग्रुप की समूह सलाहाकार ऋचा शर्मा ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए समय से पहले छुट्टी दी गई। उधर, बड़ी संख्या में अभिभावक भी खुद ही बच्चों को लेने के लिए स्कूल दौड़े। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तेंदुए को पकड़ते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
तेंदुआ पकड़ने के लिए पांच टीमें लगाई गईं। पकड़ा गया तेंदुआ नर है और इसकी आयु चार वर्ष के करीब है। सुरक्षित पकड़ लिया गया है। शाम साढ़े सात बजे उसे होश भी आ गया। रात में ही इसे शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। - डीएफओ राजेश कुमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें