फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से एक साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें

Fri, 12 Jun 2020 06:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में खरखौदा थाना क्षत्र के गांव पीपलीखेड़ा में शुक्रवार को एक घर से एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दर्दनाक हादसे में गई थी नवदंपती समेत तीन की जान, आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
दंपती के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हापुड़ के बाबूगढ़ में कंटेनर पलटने से गुरुवार को गांव पीपलीखेड़ा निवासी बाइक सवार युवक, उसकी पत्नी और छोटे भाई की मौत हो गई थी। हादसा इतना भयानक था कि वहां से गुजर रहे लोगों की चीख निकल गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन

3 of 7
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पीपलीखेड़ा निवासी अली मोहम्मद के छह बेटे हैं। उन्होंने चौथे नंबर के बेटे मुबारिक (20) और उससे छोटे सलाउद्दीन (18) वर्ष का निकाह लॉकडाउन के बीच में ही किया था। मुबारिक का निकाह रमजान माह में बुलंदशहर के थाना गुलावठी थाना क्षेत्र के गांच चिड़ावा निवासी खुशनुमा और सलाउद्दीन का विवाह ईद से दो दिन बाद थाना गढ़ क्षेत्र के गांव सौगढ़ निवासी रुबीना से किया था। निकाह के दो दिन बाद रुबीना मायके चली गई, लेकिन खुशनुमा ससुराल में ही थी।

4 of 7
इसी कंटेनर से दबकर हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को मुबारिक अपनी पत्नी खुशनुमा और भाई सलाउद्दीन के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था। नेशनल हाईवे-9 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिमरौली कट के पास एक कंटेनर बाइक सवार तीन लोगों को बचाने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित होकर बाइक के ऊपर पलट गया। हादसे में बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कंटेनर दादरी से रद्दी पेपर लादकर काशीपुर उत्तराखंड जा रहा था। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन

5 of 7
मुबारिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी थी। इससे गांव में कोहराम मच गया था। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। पिता घटनास्थल पर ही बेसुध हो गए। वहीं मुबारिक की मां सुमैदा का भी रो-रोकर बुराहाल था। वहीं सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर पर कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

6 of 7
सलाउद्दीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इंतजार करती रह गई रुबीना
निकाह के दो दिन बाद रुबीना पीपलीखेड़ा से अपने मायके आ गई थी। सलाउद्दीन उसे गुरुवार को ससुराल लेकर आता। रुबीना अपने पति का इंतजार कर रही थी, तभी हादसे की सूचना मिली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सूचना मिलते ही पिता बेहोश हो गए। - फोटो : अमर उजाला
मजदूरी कर चलाते हैं परिवार
अली मोहम्म्द के पास केवल कृषि की दो बीघा जमीन है। इसमें परिवार के सभी लोग मजदूरी करते हैं। अली मोहम्म्द के शादीशुदा दो बड़े बेटे अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। बाकी के पुत्र परिवार के साथ ही रहते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें