आरोपी शिक्षिका सुप्रिया
- फोटो : अमर उजाला
अनामिका के नाम से कैसे खुला खाता
कस्तूरबा गांधी विद्यालय मुजफ्फराबाद में अनामिका शुक्ला के नाम से नियुक्त थी। जांच में पता चला है कि उसके द्वारा जमा कराए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र रंगीन फोटो कॉपी हैं, जिनमें जालसाजी मिली है। सूत्रों की मानें तो आधार कार्ड की रंगीन फोटो कॉपी मिली है, उसमें बदलाव किया गया है। फर्जी आधार कार्ड के आधार पर बैंक में अनामिका शुक्ला के नाम से खाता कैसे खुल गया। क्योंकि मानदेय अनामिका शुक्ला के नाम के अकाउंट में जाता था।