फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में शिकंजा: हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे लोग, पर अफसरों ने नहीं सुनी कोई बात, देखें गरजते बुलडोजर की तस्वीरें

Wed, 25 May 2022 08:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में गरजा बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
लोग हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे लेकिन, अफसरों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। वहीं मेरठ में गढ़ रोड पर बुलडोजर गरजता रहा। नगर निगम की टीम ने हापुड़ चौराहे से लेकर तेजगढ़ी तक अतिक्रमण हटाया। कई जगह व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती कर उन्हें शांत कर दिया। एसीएम सिविल लाइंस सत्य प्रकाश की अगुवाई में नगर निगम प्रवर्तन दल, नागरिक पुलिस ने अभियान चलाया। 

प्रवर्तन दल के अधीक्षक नरेश सिवालिया और लेखपाल रूद्रेश कुमार टीम के साथ 11 बजे हापुड़ अड्डा चौराहा पहुंचे। जैसे ही अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो व्यापारी विरोध में उतर आए।
विज्ञापन

2 of 7
हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा व्यक्ति। - फोटो : amar ujala
वहीं हंगामे के बीच निगम टीम ने सड़क पटरी से 11 लकड़ी और लोहे के खोखे, 23 छप्पर, दुकानों के आगे लगे 18 टिन शेड, नाले पर बनाईं गई दीवारें तोड़ दीं। 
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा प्रवर्तन दल ने प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले सात दुकानदारों के चालान काटे। 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला। टीम ने बेगमपुल से लेकर फुटबाल चौराहा और बेगमपुल से बच्चा पार्क तक अतिक्रमण चिह्नित किया है।

4 of 7
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
दुकानदारों का सामान किया जब्त 
अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से अतिक्रमण करने पर नगर निगम की टीम ने एक दुकानदार की दो दर्जन से अधिक प्लास्टिक की कुर्सियां जब्त कर लीं। कुर्सियां नगर निगम स्टोर में जमा करा दी गई हैं। दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक अपार चेंबर में हुई। संचालन शहर अध्यक्ष हाजी शारिक ने किया। 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
पंडित आशु शर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। नगर निगम और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक बाजार के अंदर पार्किंग की व्यवस्था हो। महानगर के अंदर बड़ी संख्या में बाजारों में पार्किंग नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
इस दौरान सरदार मंजीत सिंह कोछड़, प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष वशिष्ठ, प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह धार, जिलाध्यक्ष विजय ओबराय, महानगर अध्यक्ष विजय राठी, शहर प्रभारी संजय शर्मा मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें