फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, अफसर हैरान, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

Fri, 01 Apr 2022 12:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

एमडीए ने वर्ष 2019 में पुलिस-प्रशासन के साथ इस फैक्टरी को सील कर दिया था। बुधवार रात दो बजे डीएम और एसएसपी के निर्देश पर एसडीएम सदर संदीप भागिया और एसपी देहात केशव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की। टीम ने यहां 2460 क्विंटल मीट बरामद किया।
विज्ञापन
1 of 5
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की सील मीट फैक्टरी अल-फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड पर बुधवार रात दो बजे पुलिस और प्रशासन ने छापा मारकर अवैध रूप से पैक किया जा रहा करीब पांच करोड़ का मीट पकड़ा है। मौके से नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं।  

एमडीए ने वर्ष 2019 में पुलिस-प्रशासन के साथ इस फैक्टरी को सील कर दिया था। बुधवार रात दो बजे डीएम और एसएसपी के निर्देश पर एसडीएम सदर संदीप भागिया और एसपी देहात केशव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की। टीम ने यहां 2460 क्विंटल मीट बरामद किया। राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य विभाग, विद्युत निगम, नगर निगम, पशुपालन विभाग सभी की टीम भी मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन

2 of 5
याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala
शपथ पत्र देने के बाद भी कर दिया संचालन
वर्ष 2019 में फैक्टरी पर एमडीए ने सील की कार्रवाई की थी। इस स्थान पर ग्रीन बेल्ट में भी निर्माण किया हुआ था। इसके ध्वस्त होने के बाद भी बिल्डिंग नियमों के अनुसार फैक्टरी के मानक पूरे नहीं हो रहे थे। इसके बाद शासन में बिल्डिंग का जमीन उपयोग (लैंड यूज) परिवर्तन के लिए शासन में भी आवेदन किया गया था। जिसे शासन ने निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala
एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने बताया कि फैक्टरी में अन्य किसी भी तरह का कार्य संचालित न करने के लिए शपथ पत्र भी दिया गया था। इसके बावजूद भी फैक्टरी में कार्य संचालित होता पाया गया। अब इस फैक्टरी पर नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

4 of 5
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
दर्ज होगी एफआईआर 
हाजी याकूब कुरैशी की सील फैक्टरी में मीट की पैकिंग हो रही थी। कई विभागों के अधिकारी जांच में लगे हैं। एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाजी याकूब की फैक्टरी - फोटो : amar ujala
अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी एमडीए ने 2019 में सील की थी। फैक्टरी में 2460 क्विंटल मीट बरामद हुआ है। कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। - संदीप भागिया, एसडीएम  सदर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें