कुल्लू में गर्मी के बीच पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.8, नाहन 19.2, सुंदननगर 10.6, भुतंर 8.3, किल्पा 4.0, धर्मशाला 20.2, ऊना 16.4, नाहन 19.2, केलांग 1.3, पालमपुर 15.7, सोलन 12.0, मनाली 8.5, कांगड़ा 15.5, मंडी 12.3, बिलासपुर 16.5, हमीरपुर 15.3, चंबा 10.1, डलहौजी 15.1, कुफरी 14.0, जुब्बड़हट्टी 18.5 और पांवटा साहिब 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लाहौल में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में गर्मी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मार्च माह में पहली बार पारा 20 डिग्री के पार हो गया है। यही क्रम चलता रहा तो आने वाले दिनों में ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार भी सामान्य से कई गुना तक बढ़ जाएगी। पूर्व में मार्च माह में लाहौल का न्यूनतम पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन पहली बार इस साल न्यूनतम पारा भी माइनस को पार कर तीन डिग्री तक पहुंच गया है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि लाहौल घाटी में अटल टनल के निर्माण के बाद पर्यावरण में बदलाव देखने को मिला है।