फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लगी भीषण आग: स्टेशन पर मचा हाहाकार, यात्रियों के सामने जल गए दो कोच, देखें मौके की तस्वीरें

Sat, 05 Mar 2022 08:51 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के दौराला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय हाहाकार मच गया, जब अचानक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। गनीमत रही की यात्रियों ने समय रहते ही ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई। वहीं इस दौरान स्टेशन के आसपास भी अफरी-तफरी मच गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।  

अचानक लगी भीषण आग
बताया गया कि शनिवार सुबह दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में भीषण आग लग गई। जैसे ही धमाके के साथ कोच से धुआं उठना शुरू हुआ यात्री कोच से बाहर आने लगे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है। 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में लगी आग। - फोटो : amar ujala
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी। अगर चलती ट्रेन में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


विज्ञापन

3 of 5
कोच में लगी आग। - फोटो : amar ujala
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7.10 बजे पैसेंजर ट्रेन दौराला स्टेशन पर पहुंची थी। रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतज़ार कर रहे थे। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली नौकरीपेशा यात्री सफर करते है। 

4 of 5
ट्रेन में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
इसी दौरान कोच में आग लग गई। आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि दो कोच पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें