फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ के बदले दी मौत: कोल्ड ड्रिंक पिलाई, समोसा खिलाया, फिर जिगरी दोस्त को उतारा मौत के घाट, तस्वीरें

Wed, 15 Sep 2021 07:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
हिमांशु हत्याकांड, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल निवासी हिमांशु उर्फ गौरव चौधरी की हत्या थप्पड़ का बदला लेने के लिए की गई थी। दोस्त ने ही अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था और उसके शव, बाइक व मोबाइल को नारंगपुर के पास नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इसका खुलासा किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया। 

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी हिमांशु उर्फ गौरव चौधरी (30 वर्ष) पुत्र शैलेश चौधरी मोदीनगर में रहता था। दोस्त अंकित ने हिमांशु से 35 हजार रुपये उधार लिए थे। अंकित ने पैसे नहीं दिए तो हिमांशु ने उसे थप्पड़ मार दिया था। अंकित ने थप्पड़ मारने की बात अपने दोस्त कपिल, विराट उर्फ विनीत, आकाश व अंकुश को बताई। अंकित ने दोस्त को बताया कि हिमांशु, विराट का अपहरण करना चाहता है। क्योंकि विराट के पिता की हत्या के बाद समझौते में मिले 10 लाख रुपये वसूल सके। अंकित ने दोस्तों के साथ हिमांशु को मारने की योजना बनाई। पुलिस ने 50 दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए विनीत उर्फ विराट, आकाश, कपिल, अंकित निवासी करनावल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अंकुश अभी फरार है।
विज्ञापन

2 of 5
हिमांशु हत्याकांड, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
26 जुलाई को हिमांशु मोदीनगर से अपने घर करनावल आ रहा था। करनावल कस्बे के बाहर ही अंकित अपने साथी विराट, आकाश, कपिल और अंकुश के साथ इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
हिमांशु हत्याकांड, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
रात के आठ बजे हिमांशु अपनी बुलेट से पहुंचा। उन्होंने उसे रोक लिया और सतीश की ट्यूबवेल पर ले गए।

4 of 5
हिमांशु हत्याकांड, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
हिमांशु को कोल्डड्रिंक पिलाने और समोसा खिलाने के बाद सभी ने उसकी पिटाई की। गला घोंटकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। मरा समझकर वह उसे बाइक पर लेकर नारंगपुर नाले के पास पहुंचे। वहां विराट ने उसके सीने में कई बार चाकू घोंपा और उसके शव, बाइक व मोबाइल को नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांशु हत्याकांड, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि नारंगपुर के नाले से मृतक की बाइक को बरामद कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें